Tuesday, 30 April 2019

Banquet hall shaadi ka Chalan Bada

रांची : राजधानी में भी इन दिनों शादी की सारी तैयारिया, पार्टी और रस्में होटलों में कराने का चलन बढ़ता जा रहा है। इन पैकेजों में सजावट से लेकर सारी जिम्मेदारी होटल की होती है। इस साल होटलों के इन पैकेजों में खास बात यह भी है कि होटल शादी में की गई मांग के अनुसार संस्कृति और उनके रिवाज को अपनाते हैं, इसलिए तमाम बैंक्वेट हॉल बुक किए जा चुके हैं। शहर में आजकल थीम पार्टी का चलन जोरों पर है। पसंद के हिसाब से पैकेज तैयार

अगर घर में शादी हो रही है तो आजकल सजावट, बरात स्वागत और पार्टी की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। होटलों द्वारा लोगों की पसंद व उनके बजट के अनुसार शादी पैकेज तैयार कराए गए हैं। शादी सीजन आते ही सभी होटल तैयार हो गए हैं। होटलों ने इस सीजन में लोगों को रिझाने, उनकी आवश्यकताओं व पसंद तथा बजट के अनुसार पैकेज तैयार किए हैं। थीम पर आयोजित होंगी शादिया


शादियों को आजकल थीम बेस्ड किया जा रहा है। कुछ इसी तरह का ट्रेंड आजकल शहर में जबरदस्त तरीके से चल रहा है। थीम बेस्ड वेडिंग के साथ ही दूल्हा-दुल्हन की अनोखी एंट्री पार्टी की रौनक बढ़ा देती है। इन यादगार पलों को कपल्स तो एंजॉय करते ही हैं, साथ ही देखने वाले भी वाह-वाही करते नजर आते हैं। रथ और डोली पर एंट्री

आजकल शादी में शाही लुक देने का ट्रेंड देखा जा रहा है। यही कारण है कि दूल्हा-दुल्हन की एंट्री का अंदाज भी निराला हो रहा है। कहीं पर वेडिंग कपल की एंट्री रथ पर हो रही है, तो कहीं पर दुल्हनें स्टेज तक डोली में आ रही हैं। इस कारण परंपरागत डोली और रथ की डिमाड भी बढ़ गई है। हार्ट शेप स्टेज

शहर में हार्ट शेप स्टेज थीम लेकर भी बैंक्वेट हॉल संचालक आए हैं। इसमें वेडिंग कपल वरमाला के लिए हार्ट शेप के अंदर से बाहर आएंगे। इस तरह की वेडिंग ज्यादातर मेट्रो सिटीज में पसंद की जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे यहा के लोग भी थीम वेडिंग पसंद करने लगे हैं। सजावट में दूल्हा-दुल्हन की फोटो

आजकल लोग शादी में फोटो थीम भी पसंद कर रहे हैं। इसके अंतर्गत प्री-वेडिंग फोटो शूट के फोटोज शामिल होते हैं। पार्टी में हर जगह सजावट के तौर पर दूल्हा-दुल्हन कपल फोटो लगवाया जा रहा है। डास परफॉरमेंस में स्पेशल ट्रूप

आजकल पार्टी में डास परफॉर्म करने के लिए स्पेशल ट्रूप बुलवाए जा रहे हैं। वेडिंग के लिए स्पेशल गेट और स्टेज के लिए बड़े-बड़े सेट का उपयोग किया जा रहा है। ट्रेडिशनल थीम ज्यादा पसंद की जा रही है। क्या कहते हैं एक्सपर्ट

शादी को खास बनाने का चलन पिछले कुछ सालों से देखा जा रहा है। लोग इस दिन को खास बनाने के लिए हर संभव कोशिश करने के लिए तैयार रहते हैं। आजकल बहुत से लोग थीम बेस्ड वेडिंग को तवज्जो दे रहे हैं। अच्छा कारोबार करने की उम्मीद कर रहा हूं। हॉल की एडवास बुकिंग हो चुकी थी। बैंक्वेट हॉल में भी जो छोटे हॉल हैं, वह 1,10,000-1,50,000 और बड़े-बड़े बैंक्वेट हॉल 2,50,000 से लेकर 3,50,000 तक में उपलब्ध हैं।

Sunday, 28 April 2019

कल्की की फाउंडेशन ने 108 हस्तियों को सम्मानित किया

नोएडा में राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास सेक्टर 4 में स्थित बालाजी एंक्लेव में शाम को कल्कि न्यूज एंड कल्कि फाउंडेशन का 9वां वार्षिक अवार्ड सेरेमनी 2019 बडी ही धूमधाम से मनाया गया। 108 प्रतिभागियों को 9 श्रेणीयों में अलग अलग कार्यक्षेत्र जैसे फ़िल्म जगत, मीडिया, डॉक्टर, इंजीनियर, साइंटिस्ट, बकील, आईपीएस ऑफिसर, लेखक, बिजनेसमैन, राजनीतिज्ञ, कवि, प्रोफेसर, खेल जगत, रियल एस्टेट सेक्टर, कॉमेडियन, सीवीआई ऑफिसर एवं समाजसेवियों को अवॉर्ड दिया गया, साथ ही कल्कि फाउन्डेशन की टीम को सोशल एक्टिविस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वेता शर्मा, प्रिया, लवीना गौड, धीरज शर्मा, अजीत ठाकुर, हरीश शर्मा, दाक्षी पवार, चौधरी उदय गौहित, विक्की चौधरी, अनूप सिंह, मंथन शर्मा, देवांश कौशिक, प्रवीण राजपूत, शिवानी राजपूत, प्रिया मगराती, इंक्लूसिव मार्किटिंग के सीईओ देबू मिश्रा, मीरांदा हाऊस कालेज की एथलीट आकांक्षा श्रीवास्तव, प्रसिद्ध अन्तराष्ट्रीय कवि अमित शर्मा, मिस दिल्ली फ़िज़ा खान, श्री कल्कि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता, समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ प्रज्ञा पाठक शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक नरेंद्र गोयल, जिंदल डेवेलपर के एमडी राकेश जिंदल, कवियत्री डॉक्टर मीनाक्षी सक्सेना, हिंदी खबर चैनल की एंकर अनुपमा झा, अर्श ग्रुप के एमडी मोहसिन खान, प्रिंट टेक् के एमडी बृजराज वर्मा, 3.5 साल की नन्ही गुड़िया सृष्टि गुलाटी,  दिल्ली प्रदेश के मीडिया इंचार्ज जतिन कुमार, इंटिरियर डिजाइनर डेकोरेटर शिवानी ठाकुर, चैनल न्यूज वन इंडिया के संवाददाता तुषार कौशिक, श्री गणपति रेजिडेंसी के एमडी राकेश टंडन, कल्कि न्यूज के मैनेजिंग एडिटर विजय मिश्रा, वीर सपूतों के नाम शरीर पर गुदवाने वाले विजय राष्ट्रवादी, बबीता नेगी, विश्व हिंदू शक्ति भारत के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित अग्रवाल, सक्षमदीप फाउंडेशन की चेयरपर्सन दीपा शर्मा, सत्य दर्पण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अवधेश कुमार, सामाजिक संस्था सेवा एक अनोखा परिवार के अध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल, प्रोफेसर शिवानी अग्रवाल, जेकेके  न्यूज़ की एंकर अफ्शा खान व इंडिया टुडे ग्रुप की एंकर निदा अहमद, हिंदुस्तान और दूरदर्शन के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार,  संपादक  एवं एंकर  अजय शर्मा , राष्ट्र रक्षक फाउन्डेशन के अध्यक्ष राकेश पंडित सहित सैंकड़ों हस्तियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक कल्कि न्यूज के सीएमडी एवं कल्कि फाउन्डेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण रस्तोगी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कानूनी अधिकार संगठन लगाएगा समस्या समाधान शिविर

देश में कानून व्यवस्था के प्रति और व्यक्ति के अपने अधिकारों को लेकर एक संगठन की रचना की गई है जिसका नाम है कानूनी अधिकार संगठन. 

 इस संगठन में कानून के विशेषज्ञ जानकार अधिवक्ता समाजसेवी शिक्षाविद लेखक साहित्यकार एवं रिटायर्ड आर्मी व्यक्तित्व हैं. 

 समाज में कानूनी अधिकारों के प्रति एक जागरूकता लाने के हेतु गोष्ठी का आयोजन नोएडा के सेक्टर 104 मैं दिन शनिवार 27 अप्रैल  2019 को किया गया. इसमें बहुत सारे बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ और उसके बाद इस नतीजे पर सभी लोग एक मत हुए कि संगठन को समाज में कानून के प्रति जागरूकता लाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों से अपने अभियान की शुरुआत करनी चाहिए.  अतः आगामी 19 मई को नोएडा सेक्टर 70 के पास सरफाबाद गांव में शाम को 5:00 बजे समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा इस शिविर से गांव के लोगों को कानून के बारे में जानकारी मिल पाएगी उन्हें अपने अधिकारों के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलेगी और इसका भी कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए इस पर उनको बताया जाएगा. 

 कानूनी अधिकार संगठन की तरफ से शिविर की व्यवस्था एवं आयोजन का दायित्व गौरव यादव, श्रीमान रण पाल अवाना को सौंपा गया.  बाकी सभी सदस्य संगठन के बैनर तले अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे गोष्टी के इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना राव विकास कुमार नीतू वर्मा श्रीमान रण पाल अवाना, लेखक साहित्यकार अजय शर्मा ,  रामशरण शर्मा, सचिन दुबे, अमित शर्मा श्रीमान सिद्धकी आदि मौजूद थे. 

Monday, 1 April 2019

पुलिस अधीक्षक आकाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस को मिली कामयाबी

*धनघटा पुलिस द्वारा 40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त किया गया गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक श्री *आकाश तोमर* जनपद संत कबीर नगर द्वारा लोकसभा चुनाव को स्वच्छ वातावरण में करने के लिए शराब माफियाओं के विरूद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा *रणधीर कुमार मिश्रा* के निर्देशन में *उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार तिवारी* चौकी प्रभारी पौली थाना धनघटा द्वारा हमराहियों के साथ ग्राम खेवासिया के सिवान में ट्यूबेल के पास एक व्यक्ति के कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुये अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त:-*

*रामसकल पुत्र घरभरन* निवासी- खेवासिया, थाना धनघटा, जनपद- संत कबीर नगर

*बरामदगी:-*

*40 ली0 कच्ची अवैध शराब*

*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*

*उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार तिवारी* चौकी प्रभारी पौली थाना धनघटा मय हमराह हे0का0  विजय प्रताप सिंह, हे0का0 कलीमुद्दीन

https://twitter.com/janpath_news/status/1112669568546144257?s=19

जीवन संत गाडगे जी महाराज जैसा होना चाहिए: लोकेश चौधरी

   गाजियाबाद: महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय कंपनी बाग पर संत गाडगे जी महाराज की जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी की गई जिसमें...