सीएम शिवराज ने जनता से मांगी माफी
मध्य प्रदेश की वित्तीय राजधानी इंदौर में मंगलवार को कोरोना के 17 नए मामले सामने आने के बाद लोगों से कोरोना से सावधान रहने की अपील की है।
Coronavirus (कोरोना वायरस) के बढ़ते कहर को लेकर Cm Shivraj Singh Chauhan (सीएम शिवराज सिंह चौहान) ने अपने Social Media (सोशल मीडिया) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो इंदौर के लोगों को सुरक्षित रखने की सलाह दे रहे है। मध्य प्रदेश की वित्तीय राजधानी इंदौर में मंगलवार को कोरोना के 17 नए मामले सामने आने के बाद लोगों से कोरोना से सावधान रहने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तीन बार स्वच्छता में अव्वल रहने वाला शहर जरूर कोरोना को हरा देगा।
शिवराज सिंह चौहान ने अपने वीडियो में कहा, "मेरे इंदौर के प्रिय भाइयों बहनों.. इंदौर दुनिया का अद्भुत शहर है। आपके मेरे सपनों का शहर है। आपकी जागरूकता के कारण इंदौर स्वच्छ भारत अभियान में तीन-तीन बार देश में पहले नंबर पर आया है। आज हमारा प्यारा शहर कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ रहा है। मैं आप सब से कहना चाहता हूं कि कोरोना को हर हालत में हराना है और इसको हराने का एकमात्र उपाय है कृपया करके आप अपने घरों में रहिए"।
उन्होंने आगे कहा की "टोटल लॉक डाउन कर संपर्क की चैन को तोड़ दें और पीएम मोदी द्वारा बताई गई लक्ष्मणरेखा का पूरी तरह से पालन कीजिए। अति आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रशासन घरों में करने का प्रयास कर रहा है। अपनों के लिए, अपने लिए, अपने बच्चों के लिए, अपने परिवार के लिए, अपने मित्रों के लिए अपने शहर के लिए, क्या कुछ दिन आप अपने एकांत में रह नहीं सकते। मैं जानता हूं आप उत्सव प्रेमी हैं लेकिन इस समय का तकाजा है हम घरों में रहे।“
सीएम शिवराज ने प्रदेश के लोगों को कहा कि. “डरें बिल्कुल नहीं कोरोना पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव का मतलब यह नहीं कि कोई ठीक नहीं होगा। देश में और हमारे प्रदेश में भी जबलपुर में सारे मरीज ठीक हो गए। ग्वालियर में कोरोना पॉजिटिव ठीक हो गया। इसलिए डरने की जरूरत नहीं है। दिन-रात हम सब लगे हुए हमारे डॉक्टर, हमारे नर्स, हमारे पुलिस, अधिकारी, नगरसेवक, राजस्व के कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता मिलकर इस महामारी से लड़ रहे हैं। मेरी प्रार्थना ये है कि हम सख्ती करेंगे। टोटल लॉक डाउन। घर पर रहे लड़ाई हम लोग जीतेंगे और कोरोना हारेगा, इंदौर जीतेगा। आप अपने घरों पर रहे प्रशासन को पूरा सहयोग करें। समस्या बड़ी है लेकिन हौसला उससे भी बड़ा। मैं माफी मांग रहा हूं मैं सख्ती करूंगा। आपके लिए इंदौर के लिए। कृपया करके पूरा सहयोग कीजिए और कोई कष्ट हो तो
आप सभी की जागरुकता के कारण ही यह शहर तीन बार सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में पहले स्थान पर आया .
आपको बता दें कि मंगलवार को इंदौर में कोरोना के 17 मामले दर्ज होने के बाद, मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। इनमें इंदौर के 44 लोग शामिल हैं।