देश में कानून व्यवस्था के प्रति और व्यक्ति के अपने अधिकारों को लेकर एक संगठन की रचना की गई है जिसका नाम है कानूनी अधिकार संगठन.
इस संगठन में कानून के विशेषज्ञ जानकार अधिवक्ता समाजसेवी शिक्षाविद लेखक साहित्यकार एवं रिटायर्ड आर्मी व्यक्तित्व हैं.
समाज में कानूनी अधिकारों के प्रति एक जागरूकता लाने के हेतु गोष्ठी का आयोजन नोएडा के सेक्टर 104 मैं दिन शनिवार 27 अप्रैल 2019 को किया गया. इसमें बहुत सारे बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ और उसके बाद इस नतीजे पर सभी लोग एक मत हुए कि संगठन को समाज में कानून के प्रति जागरूकता लाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों से अपने अभियान की शुरुआत करनी चाहिए. अतः आगामी 19 मई को नोएडा सेक्टर 70 के पास सरफाबाद गांव में शाम को 5:00 बजे समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा इस शिविर से गांव के लोगों को कानून के बारे में जानकारी मिल पाएगी उन्हें अपने अधिकारों के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलेगी और इसका भी कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए इस पर उनको बताया जाएगा.
कानूनी अधिकार संगठन की तरफ से शिविर की व्यवस्था एवं आयोजन का दायित्व गौरव यादव, श्रीमान रण पाल अवाना को सौंपा गया. बाकी सभी सदस्य संगठन के बैनर तले अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे गोष्टी के इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना राव विकास कुमार नीतू वर्मा श्रीमान रण पाल अवाना, लेखक साहित्यकार अजय शर्मा , रामशरण शर्मा, सचिन दुबे, अमित शर्मा श्रीमान सिद्धकी आदि मौजूद थे.
No comments:
Post a Comment