मिटटी की सेहत और फसलों का चुनाव कैसे करें
हरियाणा क्षेत्रफल की दृष्टि से अन्य प्रदेशों की तुलना में बहुत ही छोटा है मगर देश के खाद्यान भण्डारण व फसल उत्पादन में अग्रणी राज्यों में से एक है। गेहूं के प्रति हेक्टेयर उत्पादन क्षमता में देश में हरियाणा प्रथम स्थान पर है। अकेला हरियाणा देश में 60 फीसद बासमति चावल का उत्पादन करता है।
देश में जब समृद्ध किसानों की बात आती है तो पंजाब और हरियाणा दो राज्यों का लोगों की जुबां पर नाम आता है। पंजाब से अलग होने के बाद तो हरियाणा ने देश में खेती में किसानों ने एक अलग ही राह तय की। जब प्रदेश संयुक्त पंजाब से अलग हुआ तब हरियाणा प्रदेश का वर्ष 1966-67 में खाद्यान उत्पादन केवल 2.59 टन था। इसके बाद वर्ष 2000-2001 में बढ़कर 13.29 टन हो गया और अब वर्ष 2019-20 में यह बढ़कर 17.86 टन है। ये आंकड़ें किसानों की मेहनत और कृषि शिक्षण संस्थानों के योगदान के बारे में बताते हैं।
देश में प्रदेश का कुल केंद्रीय खाद्यान्न भंडारण- कुल भण्डारण का 16 फीसद
गेहूं का भंडारण- 9.3 मिलियन टन
चावल का भंडारण- 4.2 मिलियन टन
गेहूं के प्रति हेक्टेयर उत्पादन क्षमता में देश में हरियाणा प्रथम स्थान पर है।
अकेला हरियाणा देश में 60 फीसद बासमति का उत्पादन करता है।
कुल चावल उत्पादन में हरियाणा दूसरे स्थान पर है।
पिछले 20 वर्षों में गेहूं व चावल के उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।
पहले यह स्थिति थी हरियाणा की
वर्ष 1966-67 में प्रदेश में गेहूं का उत्पादन- 14.25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
वर्ष 2000-01 में प्रदेश में गेहूं का उत्पादन- 41.06 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
वर्ष 2019-20 में प्रदेश में गेहूं का उत्पादन- 46.87 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
देश में औसतन गेहूं का उत्पादन- 34.21 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
चावल उत्पादन में भी हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी
इसी प्रकार वर्ष 1966-67 में प्रदेश में चावल का उत्पादन मात्र 11.61 क्विटल प्रति हेक्टेयर था। जो वर्ष 2000-01 में 25.57 क्विटल प्रति हेक्टेयर और वर्ष 2019-20 में 33.34 क्विटल प्रति हेक्टेयर हो गया है। देश में औसतन चावल का उत्पादन 27.05 क्विटल प्रति हेक्टेयर है जबकि प्रदेश में चावल का औसतन उत्पादन 33.34 क्विटल प्रति हेक्टेयर है।
यह आंकड़ें हरियाणा के किसानों की मेहनत और खुशहाली की कहानी कहते हैं। लेकिन इसके साथ साथ हरियाणा की खेती किसानी कुछ चिंताएं भी खड़ी करती है। किसान अधिक पैदावार के लिए जमीन का सही ढंग से इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं। कहीं वे लापरवाही में गलत ढंग से तो खेती नहीं कर रहे हैं। अच्छी पैदावार के लिए खेत में तरह-तरह के रासायनिक खादों, उर्वरकों कीटनाशकों और पोषक तत्वों का इस्तेमाल करते है, जिससे फसल का उत्पादन बढ़ता है, लेकिन उससे खेत की मिट्टी की उर्वरता शक्ति कम हो जाती है. जिससे किसान की अगली फसल पर असर पड़ता है. खेत में ज्यादा रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करने से मिट्टी की संरचना खराब होने लगती है, जबकि फसल की अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी का उपजाऊ और स्वस्थ रहना बहुत जरुरी होता है।
ऐसे में यह चिंता लाजिमी है कि क्या वे वैज्ञानिक विधि से खेती कर रहे हैं। क्या वे मिटटी की सेहत का ध्यान रखते हैं या नहीं। या फिर सिर्फ दोहन पर ही ध्यान केन्द्रित किए हुए हैं। क्या वे फसलों के चुनाव में सही माप दण्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं वे सिर्फ एक ही फसल को बार बार उपजा रहे हैं जिसके दुष्परिणाम में मिटटी की उत्पादकता कम होती जा रही हो। इसलिए मृदा की सेहत और फसलों का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। अगर इसमें लापरवाही बरती जा रही है तो हरियाणा को इसके गलत परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। किसानों की खुशहाली बदहाली में बदल सकती हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर कृषि पर कहते
आइए जानने समझने की कोशिश करते हैं कि सही फसल और मिटटी की सेहत का ध्यान कैसे रखें।
मृदा उर्वरता से तात्पर्य उसकी उस क्षमता से है जो पौधे की वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्वों को संतुलित मात्रा व उपलब्ध अवस्था में आपूर्ति कर सके। साथ ही मृदा किसी दुष्प्रभाव या विषैले प्रभाव से पूर्णतया मुक्त हो। मृदा उर्वरता से हमें उसमें पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की उपलब्धता के स्तर का बोध होता है।
मृदा उर्वरता सामान्यतः मिट्टी के भौतिक, रासायनिक व जैविक गुणों पर निर्भर करती है। हमारे देश की मृदाओं में नाइट्रोजन की कमी सर्वव्यापी है। नाइट्रोजन के साथ ही कई क्षेत्रों में फास्फोरस की भी व्यापक कमी महसूस की गई है। विभिन्न सूक्ष्म पोषक तत्वों में जस्ते व लौह तत्व की कमी देश के अनेक क्षेत्रों में मुख्य रूप से देखी गई है। जिंक की कमी प्रमुखतया पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, गुजरात व मध्य प्रदेश की मृदाओं में है।
आपको बता दें कि किसान के खेत की मिट्टी प्राकृतिक रुप से स्वस्थ हो, तो किसान की फसल के लिए लाभदायक होता है, लेकिन अगर मिट्टी स्वस्थ नहीं है, तो उसको कई तरह से उपजाऊ बनाना पड़ता है, इसके लिए फसल की बुवाई से पहले मिट्टी को जांच लें कि खेत की मिट्टी में उर्वरता शक्ति की कमी न हो। मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने के लिए निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें, जिससे फसल की उपज पर असर न पड़े।
कुछ क्षेत्रों में जिंक की कमी इतनी उग्र होती जा रही है कि जिंकयुक्त उर्वरकों का प्रयोग किए बिना फसलोत्पादन असफल होता देखा गया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि धान का ‘खैरा’ रोग और गेहूूं के पौधे की पत्तियों का पीला पड़ना जिंक की कमी के कारण होता है। हमारे देश में जिंक की कमी विशेष रूप से चूनायुक्त मृदाओं व खराब जलनिकास वाली मृदाओं में पाई जाती है। आज खेती में मुख्य पोषक तत्वों नाइट्रोजन, फास्फोरस व पोटाश के अत्यधिक व असंतुलित प्रयोग के कारण कुछ सूक्ष्म और गौण पोषक तत्वों की मृदा में कमी होती जा रही है। बिना मिट्टी परीक्षण के उर्वरकों व खादों के बिना सोचे-समझे अत्यधिक व असंतुलित प्रयोग के कारण उपयुक्त समस्याएं आ रही हैं। यहां यह भी स्पष्ट किया जाता है कि किसी भी पोषक तत्व की आवश्यकता से अधिक मात्रा प्रयोग करने पर पोषक तत्वों की आपसी क्रिया के कारण अन्य पोषक तत्वों की उपलब्धता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
मृदा में जीवांश पदार्थ की कमी से उसमें उपस्थित लाभकारी जीवाणु और जीव-जंतु विलुप्त हो जाएंगे। इनकी उपस्थिति में मृदा में होने वाली विभिन्न अपघटन इत्यादि क्रियाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा जिससे पोषक तत्वों एवं खनिज लवणों का बहुत बड़ा हिस्सा पौधे को प्राप्त नहीं हो सकेगा। खेतों में गोबर की खाद व पशुओं के मल-मूत्र तथा बिछावन का बहुत कम प्रयोग हो रहा है। परिणामस्वरूप मृदा में जीवांश पदार्थ की कमी होती जा रही है। मृदा में जीवांश पदार्थ की कमी से उसमें उपस्थित लाभकारी जीवाणु और जीव-जंतु विलुप्त हो जाएंगे। इनकी उपस्थिति में मृदा में होने वाली विभिन्न अपघटन इत्यादि क्रियाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा जिससे पोषक तत्वों एवं खनिज लवणों का बहुत बड़ा हिस्सा पौधे को प्राप्त नहीं हो सकेगा। अतः फसलों से अच्छी गुणवत्ता की अधिक पैदावार लेने के लिए तथा जमीन के उपजाऊपन को बनाए रखने के लिए रासायनिक उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की आवश्यकता है। इसके लिए खेती में रासायनिक उर्वरकों के अलावा पौधों को पोषक तत्व प्रदान करने वाले अन्य स्रोतों के प्रयोग की भी पर्याप्त संभावनाएं हैं।
कृषि क्षेत्रों में पौधों के लिए तीन मुख्य पोषक तत्वों - नाइट्रोजन, फास्फोरस व पोटाश का प्रयोग एक अनिश्चित अनुपात में किया जाता है। जबकि इनका आदर्श अनुपात 4-2-1 होना चाहिए। किसानों द्वारा खेती में लगातार एक ही प्रकार के उर्वरकों का लगातार प्रयोग करने से मृदा में कुछ सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी होती जा रही है। सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से खाद्यान्न, दलहन, तिलहन और उद्यानिकी फसलों की उपज प्रभावित होती जा रही है।
इसी प्रकार धान-गेहूं फसल प्रणाली के अंतर्गत भूमि को आराम न मिल पाने के कारण कार्बन-नाइट्रोजन का अनुपात गड़बड़ा रहा है जिसके परिणामस्वरूप मृदा की उत्पादन क्षमता में काफी गिरावट होती जा रही है। अत्यधिक नाइट्रोजन और फास्फोरस उर्वरकों के प्रयोग करने के बावजूद हमारे फसलो के उत्पादन में वृद्धि नहीं हो पा रही है। इसका स्पष्ट कारण मृदा में उपलब्ध पोषक तत्वों का अत्यधिक दोहन, सघन फसल प्रणाली व जीवांश की कमी के साथ-साथ सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी है। किसी-किसी क्षेत्र में लवणीय जल से सिंचाई करने के कारण मिट्टी में उपस्थित लाभकारी जीवाणुओं की संख्या में अत्यधिक कमी होती जा रही है। खेती में हर वर्ष एक-सा फसल चक्र होने के कारण हानिकारक सूक्ष्म जीव-जंतुओं की संख्या में वृद्धि होती जा रही है।
संतुलित पोषक तत्व
मृदा उपजाऊपन और मृदा पीएच में घनिष्ठ संबंध है। सामान्यतः खनिज मृदाओं का पीएच मान 3.5 से 10 के बीच होता है। उदासीन मृदाओं का पीएच 7.0 के आसपास होता है। कृषि योग्य मृदाओं का पीएच 4.0 से 8.0 तक होता है। सभी पौधों की पीएच आवश्यकताएं भिन्न-भिन्न होती हैं। मृदा पीएच के बढ़ने से कुछ पोषक तत्वों की उपलब्धता कम हो जाती है जैसे आयरन, जिंक और मैगनीज इसमें प्रमुख हैं। जबकि पीएच के अधिक बढ़ने से मौलिब्डेनम अधिक उपलब्ध होता है। मृदा पीएच के घटने से (5.0 से 5.5 के मध्य) एल्युमिनियम तथा मैगनीज अधिक घुलनशील अवस्था में होते हैं जो पौधों की वृद्धि और विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।
केंचुए जीवांश पदार्थ की उपस्थिति में अधिक सक्रिय रहते हैं। अतः किसान भाइयों को सुझाव दिया जाता है कि उन्हें अपने खेतों में हर दो या तीन वर्ष बाद जीवांश खादों एवं हरी खादों का प्रयोग करते रहना चाहिए। इससे मृदा पीएच को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी और फसल चक्र में आगामी फसलों का उत्पादन भी अच्छा होगा।मृदा में पाए जाने वाले विभिन्न लाभकारी जीवाणुओं की क्रियाशीलता पर भी मृदा पीएच का सीधा प्रभाव पड़ता है। पौधों के लिए मुख्य पोषक तत्व नाइट्रोजन की उपलब्धता मृदा जीवाणुओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। जब मृदा पीएच 6.0 व 7.0 के बीच होता है तो नाइट्रीकरण की क्रिया अधिक तेजी से होती है। फास्फोरस की उपलब्धता के लिए भी मृदा पीएच 6 व 7 के मध्य होना चाहिए जबकि पोटाश की उपलब्धता पर मृदा पीएच का अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है।
किसान का मित्र समझे जाने वाले ‘केंचुए’ कैल्शियमयुक्त मृदाओं में अधिक संतोषजनक रूप से कार्य करते हैं। केंचुए अम्लीय भूमियों में मिट्टी खोदने में अक्रियाशील होते हैं और अधिक समय तक जीवित नहीं रहते हैं। केंचुए जीवांश पदार्थ की उपस्थिति में अधिक सक्रिय रहते हैं। अतः किसान भाइयों से सिफारिश की जाती है कि उन्हें अपने खेतों में हर दो या तीन वर्ष बाद जीवांश खादों एवं हरी खादों का प्रयोग करते रहना चाहिए। इससे मृदा पीएच को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी और फसल चक्र में आगामी फसलों का उत्पादन भी अच्छा होगा। किसानों को सघन कृषि प्रणाली अपनाते समय मृदा का नियमित परीक्षण कराते रहना चाहिए। जिन मुख्य, गौण व सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी पाई जाए, उनकी आपूर्ति उर्वरकों के रूप में व अन्य जैविक खादों को देकर कर सकते हैं।
प्रकृति में पाए जाने वाले विभिन्न मित्रों कीट जैसे परजीवी, परभक्षी एवं कीड़ों में बीमारी फैलाने वाले जीवाणुओं को कीटध्व्याधि नियंत्रण हेतु प्रयोग करना चाहिए। ट्राइकोग्रामा एक सूक्ष्म अंड परजीवी है जो तनाछेदक, फलीछेदक व पत्ती खाने वाले कीटों के अंडों पर आक्रमण करते हैं। इसी प्रकार ट्राईकोडरमा नामक फफूंद को भूमि द्वारा उत्पन्न रोगों में नियंत्रण के काम लेते हैं। इसको जड़ गलन, उकठा व नर्सरी में पौधों का सड़ना इत्यादि रोगों के विरुद्ध प्रयोग करते हैं।
बीजोपचार के लिए 6 से 8 ग्राम चूर्ण प्रति किग्रा बीज व भूमि उपचार के लिए 2 से 3 किग्रा चूर्ण प्रति हे. की दर से गोबर व वर्मी कंपोस्ट में मिलाकर भूमि में डालने से विभिन्न मृदाजनित रोगों की रोकथाम की जा सकती है। इससे कृषि रसायनों के प्रतिकूल प्रभावों से भूमि को बचाया जा सकता है।
यदि वर्षा ऋतु में वर्षा जल को अच्छी तरह से संरक्षित कर लिया जाए तो इसका प्रयोग सूखे की स्थिति में सिंचाई जल के रूप में किया जा सकता है। साथ ही क्षेत्र विशेष में भूमिगत जलस्तर भी ऊपर उठेगा। बाढ़ द्वारा होने वाले मिट्टी कटाव के नुकसान से भी बचा जा सकता है।
कृषि प्रणाली में बदलाव
उचित फसल चक्र अपनाकर भी मृदा का उपजाऊपन बढ़ाया जा सकता हैं। फसल चक्र में खाद्यान्न फसलों के साथ दलहनी फसलों को भी उगाना चाहिए। दलहनी फसलें वायुमंडलीय नाइट्रोजन की मात्रा को बढ़ाती हैं। साथ ही समृद्ध एवं टिकाऊ खेती के लिए मृदा में जीवांश पदार्थ की मात्रा को भी बढ़ाती हैं। इसके लिए पूर्ण प्रचार एवं प्रसार की आवश्यकता है ताकि किसानों का रुझान इस ओर किया जा सके।
मृदा उर्वरता प्रबंधनभूमि के उपजाऊपन को बनाए रखने में जैविक कृषि विधियों का विशेष योगदान है। इसके अलावा खेत की तैयारी, फसल चक्र, कीट व रोग प्रतिरोधी किस्मों का चुनाव, समय से बुवाई, सस्य, भौतिक व यांत्रिक विधियों द्वारा खरपतवार नियंत्रण किया जा सकता है। मृदा के उपजाऊपन को बढ़ाने में एकीकृत कीटध्व्याधि प्रबंध की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। इसमें कीटनाशकों एवं शाकनाशियों के साथ हानिकारक जीवों व खरपतवारों को नियंत्रित करने के लिए बायोएजेंट, बायोपेस्टीसाइड, कृषि प्रणालियों में बदलाव जैसे शून्य जुताई व कम जुताई को अपनाकर भी मृदा की उर्वरा शक्ति में सुधार किया जा सकता है।
अनुसंधानों द्वारा यह भी पाया गया है कि खेत की बार-बार जुताई करने से कोई विशेष लाभ नहीं होता है और न ही फसल की पैदावार मेें कोई अतिरिक्त वृद्धि होती है। बल्कि बार-बार जुताई करने से उत्पादन लागत बढ़ती है। शून्य जुताई तकनीक में चूंकि खेत की जुताई नहीं करनी पड़ती है जिससे जमीन की सतह समतल बनी रहने के कारण परंपरागत विधि की अपेक्षा सिंचाई जल जल्दी ही ज्यादा क्षेत्रों में फैल जाता है। इस विधि से फसलों की बुवाई करने पर खरपतवारों का भी कम जमाव होता हैै।
लघु व सीमांत किसान बिना रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग किए खेती कर सकते हैं। इन किसानों की खरीद शक्ति कम होती है। ऐसे किसान गोबर की खाद, कंपोस्ट, वर्मी कंपोस्ट, हरी खादें, जैविक उर्वरक, नीम की खली व पत्तियां, फसल कटाई के उपरांत फसल अवशेष खेत में दबाकर अपनी जमीन का उपजाऊपन बढ़ा सकते हैं। इस प्रकार भूमि की जलधारण क्षमता तथा फसलों को जल की उपलब्धता को भी बढ़ाया जा सकता हैं।
आधुनिक कृषि यंत्रों लेजर लेवलर व लेवल मास्टर के प्रयोग से खेत को पूर्णतया समतल किया जा सकता है। पूर्ण समतल खेत की सिंचाई में पानी कम लगता है जिससे सिंचाई में खर्च होने वाली ऊर्जा बचती है।भूमि प्रबंधन का आधार खेतों की समतलता है। किसानों ने खेतों की समतलता के महत्व को समझा और खेतों को समतल करने की कई पारंपरिक विधियों को अपनाया जिसमें कुछ लाभ प्राप्त हुए। परंतु इन पारंपरिक विधियों में खेत पूर्णतया समतल नहीं हो पाते हैं। आधुनिक कृषि यंत्रों लेजर लेवलर व लेवल मास्टर के प्रयोग से खेत को पूर्णतया समतल किया जा सकता है। पूर्ण समतल खेत की सिंचाई में पानी कम लगता है जिससे सिंचाई में खर्च होने वाली ऊर्जा बचती है। खेत में खाद एवं कीटनाशकों का फैलाव समान रूप से होता है जिससे मृदा की उर्वरता और उत्पादकता में सुधार होता है।
फसल विविधिकरण में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर प्रयोग होता है। फसल विविधिकरण का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण पर्यावरण एवं मृदा स्वास्थ्य का बचाव और उच्च कृषि बढ़वार बनाए रखने, ग्रामीण रोजगार सृजन व बेहतर आर्थिक लाभ पाने हेतु कृषि, बागवानी, मतस्यिकी, वानिकी, पशुधन प्रणाली के पक्ष में अनुकूल स्थितियां पैदा करना है। विविधकृत फसल चक्र कीट तथा व्याधियों के प्रकोप को कम करते हैं।
मृदा उर्वरता को सुधारने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं का अनुसरण करना चाहिए-
खेत की मिट्टी की जांच कराएं
मृदा उर्वरता जानने के लिए अपने खेत की मिट्टी की जांच प्रयोगशाला में करवाएं। खेत की मिट्टी की जांच के आधार पर ही खादों एवं उर्वरकों की मात्राएं सुनिश्चित करें। इससे मृदा स्वास्थ्य और उर्वरा शक्ति में संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही उर्वरकों के अनावश्यक प्रयोग पर भी रोक लगेगी। यह सुविधा नजदीकी कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि अनुसंधान केन्द्रों व कृषि विज्ञान केन्द्रों पर मुफ्त उपलब्ध है। मृदा जांच से हमें निम्नलिखित जानकारियां मिलती हैं-
मृदा पीएच मान
मृदा को अम्लीय, क्षारीय या उदासीन, पीएच मान के आधार पर विभाजित किया जाता है। मृदा पीएच फसलों द्वारा मृदा से पोषक तत्वों व पानी के अवशोषण को प्रमुख रूप से प्रभावित करने वाला कारक है। खनिज मृदाओं का पीएच मान 3.5 से 10 के बीच होता है। सामान्य मृदाओं का पीएच मान 7.0 के आसपास होता है। जिस प्रकार विभिन्न मिट्टियों का पीएच अलग-अलग होता है उसी प्रकार पौधों की पीएच आवश्यकताएं भिन्न-भिन्न होती हैं।
मृदा में उपलब्ध पोषक तत्व
मृदा जांच से हमें नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, सल्फर एवं अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे जिंक, आयरन व मैगनीज की स्थिति का ज्ञान होता है। मृदा में पोषक तत्वों की उपलब्धता पौधों के विकास व वृद्धि को सीधा प्रभावित करती हैं। फसलों में असंतुलित पोषण से मृदा में उपलब्ध पोषक तत्वों के लगातार दोहन से मृदा उर्वरता स्तर घटता जा रहा है।
कार्बनिक पदार्थों की मात्रा
यह मृदा की जलधारण क्षमता, मृदा ताप, लाभदायक जीवाणुओं की सक्रियता को बढ़ाने तथा मृदा उर्वरकता को प्रभावित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण गुण है। मृदा में कार्बनिक पदार्थों की स्थिति का सीधा संबंध मृदा उर्वरता से होता है।
विद्युत चालकता
विद्युत चालकता से हमें मृदा में घुलनशील कैल्शियम, मैग्निशियम और सोडियम तथा कार्बोनेट, बाइकार्बोनेट, सल्फेट व क्लोराइड जैसे ऋणायन लवणों की प्रकृति और मात्रा इत्यादि का ज्ञान होता है। इन लवणों की अधिक मात्रा का मृदा के भौतिक, रासायनिक व जैविक गुणों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। मृदा सुधारकों जैसे जिप्सम व चूने की मात्रा का ज्ञान। मृदा में जीवांश पदार्थों का स्तर बनाए रखें।
मृदा में उपलब्ध जैविक पदार्थों की मात्रा का मृदा में उपलब्ध पोषक तत्वों, मृदा संरचना, मृदा ताप, जलधारण क्षमता, लाभकारी जीवाणुओं की संख्या, फसल गुणवत्ता व मृदा उर्वरता इत्यादि पर प्रमुख प्रभाव होता है। मृदा में जैविक पदार्थों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए-
1. फसल उत्पादों की अच्छी गुणवत्ता और मृदा उर्वरता बनाए रखने के लिए गोबर की खाद, कंपोस्ट, वर्मी कंपोस्ट, मुर्गी खाद, हरी खाद, फसल अवशेषों इत्यादि का समय-समय पर प्रयोग करते रहना चाहिए।
2. खेती में जैविक उर्वरकों जैसे एजोटोबैक्टर, राइजोबियम, एजोस्पिरिलम, नीलहरित शैवाल, फास्फो-बैक्टीरिया, अजोला व माइकोराइजा का प्रयोग भी मृदा उर्वरता को बढ़ाने में लाभदायक पाया गया है।
3. जहां पर सघन खेती की जा रही हो, वहां आवश्यक हो जाता है कि दो-तीन साल में एक बार हरी खाद की फसल जैसे सनई, ढैंचा, मूंग या ग्वार अवश्य उगाई जाए। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति तो बढ़ती ही है साथ ही मृदा उर्वरता में भी सुधार होता है। परिणामस्वरूप अगली फसलों का उत्पादन भी अच्छा होता है। इस प्रकार भूमि की जलधारण क्षमता तथा फसलों में जल की उपलब्धता को भी बढ़ाया जा सकता है।
4. उचित फसल चक्र अपनाकर भी मृदा उर्वरता को बनाए रखा जा सकता है। फसलों के साथ दलहनी फसलों को उगाना चाहिए। दलहनी फसलें वायुमंडलीय नाइट्रोजन का मृदा में यौगिकीकरण कर नाइट्रोजन की मात्रा को बढ़ाती हैं। साथ ही समृद्ध एवं टिकाऊ खेती के लिए मृदा में रुझान इस ओर किया जा सके।
5. लघु एवं सीमांत किसान नीम की खली व पत्तियां, फसल कटाई उपरांत फसल अवशेष खेत में दबाकर अपनी जमीन का उपजाऊपन बढ़ा सकते हैं। इस प्रकार भूमि में जीवांश पदार्थ की उपलब्धता को भी बढ़ाया जा सकता है।
समन्वित पोषण प्रबंधन
समन्वित पोषण प्रबंधन से तात्पर्य यह है कि पौधों को पोषक तत्व प्रदान करने वाले सभी संभव स्रोतों जैसे रासायनिक उर्वरक, जैविक खादें, जैविक उर्वरक, फसल अवशेष इत्यादि का कुशलतम समायोजन कर फसलों को संतुलित पोषण दिया जाए। ये सभी स्रोत पर्यावरण हितैषी हैं और इनसे मुख्य पोषक तत्व भी पौधों को धीरे-धीरे व लम्बे समय तक प्राप्त होते रहते हैं। सघन फसल प्रणाली के अंतर्गत फसलें मृदा से जितने पोषक तत्वों का अवशोषण करती हैं उनकी क्षतिपूर्ति मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए अति आवश्यक है।
मृदा परीक्षण के आधार पर मुख्य, गौण और सूक्ष्म पोषक तत्वों जैसे जिंक, लौह, तांबा, बोरोन, मौलिब्डेनम, मैगनीज व क्लोरीन की बहुत कम मात्रा में आवश्यकता होती है। यदि फसल अवशेष व अन्य जैविक खादों का नियमित प्रयोग होता रहे तो पौधों को इन तत्वों के अतिरिक्त पोटाश की भी कमी नहीं रहती है। फास्फोरस की कमी जीवाणु खाद द्वारा बीज का जीवाणु उपचार करके पूरी की जा सकती है। समन्वित पोषण प्रबंधन के प्रमुख सूत्र इस प्रकार हैंः-
मृदा उर्वरता प्रबंधन
1. वर्ष में एक बार दाल वाली फसल अवश्य लगानी चाहिए। ज्वार, बाजरा व मक्का के बाद रबी में चना, मसूर व बरसीम लगाएं। दाल वाली फसलों की जड़ों में राइजोबियम जीवाणु की गांठें होती हैं जो नाइट्रोजन स्थिरीकरण का काम करती हैं।
2. फसल अवशेषों को भी खाद के रूप में प्रयोग करना चाहिए। इससे पोषक तत्वों के साथ-साथ मृदा में कार्बन की मात्रा भी अधिक बढ़ती है।
3. हरी खाद वाली फसलें जैसे ढैंचा, सनई, लोबिया व ग्वार उगाने से जमीन में नाइट्रोजन व कार्बन की मात्रा बढ़ जाती है।
4. जैविक उर्वरकों जैसे राइजोबियम कल्वर, पीएसबी व एजोटोबैक्टर आदि का प्रयोग करने से रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग में कमी की जा सकती है।
5. अरंडी व नीम की खली का प्रयोग भी समन्वित पोषण प्रबंधन के अंतर्गत किया जा सकता है। बुवाई से 15 से 20 दिन पहले 8 से 10 टन खली को प्रति हेक्टेयर के हिसाब से खेत में अच्छी तरह मिलाएं।
6. मिट्टी जांच के आधार पर सूक्ष्म पोषक तत्वों को प्रदान करने वाले उर्वरकों को मृदा में डालें या फसल पर छिड़काव करें। भारतीय मृदाओं में प्रमुख रूप से जिंक, आयरन व मैगनीज की कमी पाई जाती है।
7. फसलोत्पादन में नाइट्रोजन, फास्फोरस व पोटाश के प्रयोग का आदर्श अनुपात 4-2-1 रखना चाहिए।
निम्न बातों का भी रखें ख्याल
किसान अपने खेत में दलहनी फसलों को भी उगाएं.
खेत में गहरी जड़ों वाली फसल के बाद उथली जड़ों वाली फसल की खेती करना चाहिए।
किसान भाई खेत में अधिक पानी वाली फसल करने के बाद कम पानी वाली फसलों को लगाएं. जैसे, धान के बाद मटर, मसूर, सरसों और चना आदि।
खेत में लंबी अवधि की फसल की पैदावार लेने के बाद कम समय वाली फसल की खेती करें, जैसे, गेहूं के बाद दलहनी फसलों की खेती करें।
मिट्टी में उर्वरता शक्ति को बने रखने के लिए लंबी और जल्दी से बढ़ने वाली फसलों के बाद बौनी फसलों को लगाएं, क्योंकि गन्ने के बाद चारा फसलों को उगाने से मिट्टी की उर्वरता घटती है, इसलिए गन्ने के बाद दलहनी फसलों की खेती करें। इससे मिट्टी की उर्वरता शक्ति बढ़ती है।
मृदा सुधार
सफल कृषि उत्पादन के लिए लवणीय, क्षारीय व अम्लीय मृदाओं का सुधार आवश्यक है। लवणीय, क्षारीय व अम्लीय मृदाओं में पौधे भूमि में उपलब्ध पोषक तत्वों व जल का अवशोषण नहीं कर पाते हैं। लवणीय भूमि सुधार के लिए भूमि समतलीकरण, मेड़बंदी या सिंचाई जलभराव करके घुलनशील लवणों का निक्षालन करें। मृदा जांच के आधार पर क्षारीय भूमि में जिप्सम, सल्फर व केल्साइट का प्रयोग करें। हरी खाद वाली फसलों जैसे ढैंचा, सनई व लोबिया भी क्षारीय भूमि सुधारने में उपयोगी सिद्ध हुई हैं। अम्लीय मृदाओं के सुधार हेतु मृदा पीएच के अनुसार चूने की मात्रा का प्रयोग करें।
मृदा संरक्षण
मृदा की ऊपरी उपजाऊ सतह को जल व वायु द्वारा होने वाले क्षरण से बचाना चाहिए। इसके लिए खेतों की मेड़बंदी करके वर्षा ऋतु में वर्षा जल को संरक्षित कर लिया जाए। इससे क्षेत्र विशेष में भूमिगत जलस्तर भी ऊपर उठेगा। जलकटाव से होने वाले नुकसान से भी मृदा को बचाया जा सकता है। मृदा में अधिक से अधिक जैविक खादों का प्रयोग करें जिससे भूमि की जलधारण क्षमता को बढ़ाया जा सके। कृषि कार्यों में बदलाव जैसे शून्य जुताई को अपनाकर भी मृदा स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। खेत की बार-बार जुताई करने से मृदा संरचना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। मृदा को आवरण प्रदान करने वाली फसलों जैसे मूंग, उड़द, लोबिया आदि का समावेश फसल चक्र में करने से भी मृदा को संरक्षित कर सकते हैं।
फाइनल वीओ- तो किसान भाइयों यदि आप चाहते हैं कि खेती किसानी आपके लिए सुख समृद्धि और खुशहाली का रास्ता बना रहे। तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। हमें उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। हरियाणा खेती में खुशहाली और पैदावार के लिए पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखता है। ऐसे में यह पहचान और किसानों की समृद्धि बनी रहे उसके लिए इंटेलीजेंट किसानी करनी होगी और साथ ही हरियाणा सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ उठाना होगा। जिससे खुशहाली और समृद्धि के जीवन के रास्ते खुले रहें।
ईज आॅफ लीविंग में आगे बढ़ता हरियाणा
वीओ- हर व्यक्ति चाहता है कि देश या फिर राज्य उसके जीवन को सुगम और सरल और आनंददायी बनाने के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाएं। हमारे देश में सभी राज्य इसी अवधारणा पर काम करते हैं। जीवन जीने की इन सुविधाओं को ईज आफ लीविंग कहा जाता है।
सबसे पहले यह जानते हैै कि खबर क्या है। केंद्र सरकार ने 5 मार्च को ईज आॅफ लीविंग 2021 की इंडेक्स जारी की। जिसमें कुछ शहरों ने अपनी जगह बनाई। इन शहरों में हरियाणा के भी कुछ शहर भी शामिल हैं। लेकिन गुरूग्राम ने देश में 8वां स्थान हासिल कर हरियाणा का नाम और मान दौनों बढ़ाया है। बड़े शहरों की श्रेणी में फरीदाबाद ने 40वां स्थान पर अपनी जगह बनाई है। इसका श्रेय जाता है मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर को। जबसे वह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने हैं हरियाणा विकास के पथ पर बहुत ही तेज गति के साथ दौड़ रहा है।
आइए जानने की कोशिश करते हैं कि ईज आॅफ लीविंग क्या है और राज्य सरकार इस पर लोक कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के साथ कैसे काम करती है।
सबसे पहले ईज आॅफ लीविंग क्या है
इसमें ऐसे शहर की परिकल्पना की गई है जिसमें जीवन जीने की सभी सुविधाएं, प्रशासनिक सुविधाएं और स्मार्ट पुलिसिंग हो। इसे आप स्मार्ट सिटी भी कह सकते हैं। इसी उददेश्य को पूरा करने के लिए केद्र सरकार काम भी कर रही है। आप को याद होगा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि सरकार इस विषय पर बहुत ही गंभीर है।
वीओ-हर साल सरकार ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स जारी करती है। इस साल भी केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडेक्स जारी की। उन्होंने कहा
वीओ- अब जरा इसे समझने की कोशिश करते हैं कि ईज आॅफ लीविंग इंडेक्स क्या होता है। यह सूचकांक एक मूल्यांकन उपकरण है जो शहरी क्षेत्रों में विकास के लिए जीवन की गुणवत्ता और कई पहलों के प्रभाव का मूल्यांकन करता है। यह सूचकांक जीवन की गुणवत्ता, शहर की आर्थिक क्षमताओं, स्थिरता और लचीलापन के आधार पर भाग लेने वाले शहरों की व्यापक समझ प्रदान करता है। यह मूल्यांकन शहर के प्रशासन द्वारा प्रदान की गई सेवाओं के संबंध में निवासियों के दृष्टिकोण की सहायता से किया जाता है।
इस साल 2021 की इंडेक्स में फरीदाबाद और साइबर सिटी गुरुग्राम का भी नाम आया है। दस लाख आबादी से ऊपर वाले क्षेणी में फरीदाबाद को 40वां स्थान मिला है. इस क्रम में कुल 49 शहरों पर सर्वे किया गया था। पिछली बार फरीदाबाद की रैंक 72वें स्थान पर थी। इसमें देश के 51 नगर निगमों की कार्यशैली का भी सर्वे किया गया था।
वहीं म्यूनिसिपल परफॉरमेंस इंडेक्स (एमपीआई)-2020-2020 में दस लाख से कम आबादी के निगमों में करनाल को देश भर के सर्वश्रेष्ठ निगमों में 51.39 अंकों के साथ चैथा स्थान हासिल हुआ।
हरियाणा ने रहने लायक शहरों में अपना अच्छा प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। क्योंकि हिरयाणा से सटा दिल्ली में इसमें पिछड़ गया है। हरियााणा के शहरों के विकास को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर विजन और प्रयास सराहनीय
ईज आफ लीविंग को लेकर हरियाणा के निवासी प्रदेश को एक बेहतरीन जगह मानते हैं। उन्हें लगता है कि हरियाणा सरकार ने अच्छा काम किया है। गुरूग्राम में सभी सुविधाएं मौजूद हैं।
अब हरियाणा सरकार ग्रामीण ़क्षेत्रों पर भी अपना ध्यान फोकस कर रही है। उन्हें जीवन जीने की समस्त सुविधाएं देने की योजनाओं पर काम चल रहा है। यानि कि आने वाले समय में स्मार्ट गांव देखने के लिए मिलेंगे।
इसके लिए पहली बार प्रदेश में सर्वेक्षण करवाया जाना है। इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इस सर्वेक्षण का मकसद ग्रामीण विकास की नीतियों और कार्यक्रमों को डिजाइन करने के अलावा उन्हें बेहतर तरीके से ग्रामीण जनता के बीच पहुंचाना है, ताकि इसे और अधिक सुविधाजनक बनाया जा सके।
फिलहाल प्रदेश के हर गांव और जिले के ग्रामीण क्षेत्र की अलग जरूरतें और भौगोलिक परिस्थितियां हैं। यह सर्वेक्षण का जिम्मा भी हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत काम कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया है। हरियाणा में कुल 99719 वंचित व 6519 गरीबी रेखा में शामिल परिवारों का सर्वे किया जाएगा। सामाजिक आर्थिक जनगणना (एसईसीसी)-2011 में गरीब परिवारों की पहचान की गई है, जबकि मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण में सुविधाजनक जीवन और आजीविका को लेकर फोकस किया गया है।
ऐसे में सरकार ने तय किया है कि ग्रामीण परिवारों को बेहतर जीवन यापन करवाने के लिए वैज्ञानिक सर्वेक्षण के आधार पर नीतियां तैयार करने की जरूरत है। ऐसे में ईओएल सर्वेक्षण करवाने का फैसला लिया गया है। शुरुआती चरण में सर्वेक्षण के लिए व्यक्तिगत और परिवारों के कल्याण को प्रभावित करने वाले 16 मानकों का चयन किया गया है।
सर्वेक्षण के होंगे ये फायदे
इंडिया /2022 के लिए नीति और विकास तय करना।
नीति निर्माताओं और नागरिकों के बीच संवाद के जरिए बेहतर निर्णय लेना।
जरूरत अनुसार बजट आवंटन में वृद्धि के लिए साक्ष्य जुटाना।
विकास के लिए विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ तालमेल बढ़ाना।
सतत विकास लक्ष्यों के जरिए आने वाले परिणामों की मॉनिटरिंग करना।
एसईसीसी 2011 आंकड़ों के जरिए पारिवारिक गरीबी और भौगोलिक गरीबी का निर्धारण।
फ्लैगशिप योजनाओं को लागू करने के बाद इसके जरिए जांच करना।
ईओएल सर्वे और प्रक्रिया विधि
एसईसीसी-2011 में स्वतरू शामिल और वंचित परिवारों के हालातों के बारे में सर्वेक्षण किया जाएगा। यह सर्वेक्षण मोबाइल एप्लिकेशन से करवाया जाना है, ताकि सर्वेक्षण की प्रगति की निगरानी विशेष रूप से बनाए गए वेब पोर्टल के जरिए की जाएगी।
ईज आॅफ लीविंग को लेकर हरियाणा के शहरी एवं ग्रामीण विकास मंत्री कहते हैं कि
इस तरह हरियाणा ईज आॅफ लीविंग के क्षेत्र में बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है। हरियाणा सरकार का उददेश्य है कि उसके शहरों के साथ साथ गांव भी स्मार्ट गांव बनें। हरियाणा पूरे देश में जीवन की सुगमता और सुविधाओं के मामले में जन्द ही अन्य राज्यों को भी पीछे छोड़ देगा। इसके लिए प्रदेश सरकार के साथ साथ आम निवासियों का भी सहयोग आवश्यक है।