Friday, 26 November 2021

शहीद प्यारेलाल जनप्रिय नेता थे: राहुल चौधरी महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी

शनिवार की सुबह गाजियाबाद के मालीवाडा चौक के पास सहित प्यारेलाल पार्क में पूर्व विधायक एवं उनके पुत्र सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने अपने पिता शहीद प्यारेलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर गाजियाबाद से जाने माने समाजवादी नेता मौजूद रहे समाजवादी नेताओं के अलावा कॉन्ग्रेस एवं राष्ट्रीय लोक दल से भी कुछ नेता पहुंचे थे. 

मीडिया से मुखातिब होते हुए सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने कहा मैं आज भी अपने पिता के बताए हुए रास्ते पर चल रहा हूं और जनता का असीम प्यार मुझे मिल रहा है मेरी कोशिश है कि मैं अपने पिता की जैसा बन सकूं. 
समाजवादी महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा शहीद प्यारेलाल जन जन के नेता थे वे पिछड़े अति पिछड़ों और गरीबों की एक बुलंद आवाज थे.  उन्होंने आजीवन इन लोगों को समाज में विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए संघर्ष किया जिसकी वजह से उन्हें एक जनप्रिय नेता के रूप में याद किया जाता है जो भी व्यक्ति उनके बताए हुए रास्ते पर चलेगा वह आम जनता की सही मायने में सेवा कर रहा है. 

इस मौके पर प्रमुख रूप से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष रविंद्र यादव प्रदेश महिला पदाधिकारी राज देवी चौधरी एवं पुष्पा शर्मा साहिबाबाद अध्यक्ष कमलेश यादव उपाध्यक्ष अजय यादव मौजूद रहे. 

Friday, 19 November 2021

कृषि बिल वापस लेना समाजवादी दर्शन की जीत है: अजय शर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अचानक कृषि कानून बिल को वापस लेने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी साहिबाबाद गाजियाबाद से मीडिया प्रवक्ता अजय शर्मा शर्मा ने कहा कि यह सत्य ,न्याय और अहिंसा की  जीत है ,उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री समय से पहले कृषि कानून पर किसानों से बैठकर के विचार विमर्श करने के बाद कृषि बिल लाते या समय पर कृषि बिल को वापस ले लेते तो सैकड़ों किसान शहीद होने से बच जाते.  यह बहुत ही दुखद है की किसानों को स्वतंत्र भारत में अपने अधिकारों के लिए कुर्बानी  देनी पड़ी. 
 उन्होंने कहा अपनी रोजी-रोटी के हक की लड़ाई लड़ने का स्वतंत्र भारत में प्रत्येक नागरिक को अधिकार है और कृषि बिल को लेकर जो किसान  आंदोलनरत थे वह वही कर रहे थे इसमें किसी तरह की कोई राजनीतिक द्वेष नहीं था, जो लोग यह प्रोपेगेंडा कर रहे हैं कि कृषि बिल वापसी को लेकर जो आन्दोलन कर रहे थे वह किसान नहीं है वह पूरी तरह से गलत है । 

 अजय शर्मा ने कहा कि आखिर पीएम को  एहसास हुआ , खैर देर आये और दुरूस्त आये., साथ ही उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की भाजपा सरकार बनते ही किसान को दिए जाने वाले बोनस बंद क्यों कर दिया गया या फिर किसान की जमीन को उचित मुआवजा कानून का अध्यादेश लाकर समाप्त करने का षड्यंत्र नहीं था .इसके साथ ही प्रधानमंत्री को अपने वादे के अनुसार किसान को उसकी लागत का 50 फ़ीसदी मुनाफा देना चाहिए .किंतु ऐसा नहीं किया गया .फिर इसको किसान क्या माने .साथ ही भारत सरकार के एनएसओ के मुताबिक किसान की औसत आय 27 रुपया प्रतिदिन रह गई हो और देश के किसान पर औसत कर्ज 74,000 रुपया हो तो सरकार और देश के हर व्यक्ति को दोबारा सोचने पर मजबूर होना पड़ता है. जबकि प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह खेती को हर स्तर पर मुनाफे का सौदा बनाना चाहते हैं और किसान को उसकी फसल का सही कीमत दिलाएंगे पर ऐसा नहीं है.  उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर को न्याय अधिकार चाहिए .और यह सबका संवैधानिक कर्तव्य है कि वह प्रजातंत्र में कोई भी निर्णय  सबसे चर्चा कर सभी की सहमति और विपक्ष के साथ राय मशबिरे के साथ लिया जाए.

उम्मीद है कि पीएम भविष्य में  राज्य सरकारों ,किसान संगठनों, तथा विपक्षी दलो से सहमति बनाएंगे, उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन गांधीवादी आंदोलन था जो समाजवाद के अलग लगए हुए था.... जो वर्तमान समय में भी प्रसांगिक है,  उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को मालूम होना चाहिए कि सत्ता सेवा का माध्यम है न कि कोई व्यवसाय और व्यवसाय ही करना है तो अपना रास्ता कोई और चुनते. किसान आंदोलन में लोहिया जी के विचारों और दर्शन को जीवंत किया. 

साथ ही प्रधानमंत्री को अपना निर्णय वापस लेना यह साबित करता है कि हम समाजवादी विचारों पर चलकर आज भी दुनिया का कोई भी लडाई जीत सकते हैं ।

Sunday, 14 November 2021

सपा महानगर अध्यक्ष ने पकोड़े तलने को युवाओं का अपमान कहा!



आज 14 नवंबर 2021 को साहिबाबाद के वैशाली सेक्टर 5 में समाजवादी पार्टी की साहिबाबाद  महानगर ने वार्ड अध्यक्षों के मनोनयन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया. 
कार्यक्रम मैं मनोनीत वार्ड अध्यक्षों को पत्र महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने प्रदान किए. कार्यक्रम का संचालन साहिबाबाद ट्रांस हिंडन अध्यक्ष कमलेश यादव ने किया. 

कार्यक्रम की अध्यक्षता यादव महासभा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने की. 
कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए मौजूदा सरकार की नाकामी  को गिनवाया. 
महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की आंधी चल रही है लेकिन फिर भी हमें जमीनी स्तर पर बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है हमारे वार्ड अध्यक्ष अपने अपने वार्ड में 21 परिवारों को तो जोड़ेंगे ही साथ ही सभी वर्ग के लोगों को भी जुड़ेंगे यही समाजवाद कहता है. 
जब हमारी पार्टी की सरकार थी उस वक्त गाजियाबाद की भागीदारी ना के बराबर थी तब भी समाजवादी पार्टी की सरकार ने गाजियाबाद का अभूतपूर्व विकास किया जिसका उदाहरण यहां की सड़कें पुल और मेट्रो रेल है 

हमारी सरकार में ही एक पिलर के ऊपर सिक्स लाइन रोड बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था जिसका उदाहरण यह एलिवेटेड रोड है. 

मैं आज आपसे कहता हूं जब आपके पास बीजेपी के सांसद विधायक या पार्षद आए तो आप उन से पूछिए कि आपने पिछले 5 साल में विकास के नाम पर क्या किया है आपको स्वयं ही जवाब मिल जाएगा. 

मौजूदा सरकार ने समाजवादी पार्टी की सभी योजनाओं को बंद करने का काम किया है और जो विकास की योजनाएं थी उनका सिर्फ फीता काटने का काम किया है बीजेपी की सरकार ने विधवा पेंशन योजना को बंद किया लैपटॉप योजना को बंद किया. 
जो सरकार शिक्षित युवाओं को पकोड़े तलने की नसीहत देती हो इससे आप उसकी सोच को समझ सकते हैं यह युवाओं का सरासर अपमान है. 
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप उम्मीदवार के चेहरे में ना फंसे बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चेहरे को ध्यान में रखते हुए पार्टी को जीत दिलाएं. 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यादव महासभा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में पार्टी की आंधी है लेकिन सभी लोग धरातल पर काम करें सभी वार्ड अध्यक्षों को अच्छे ढंग से काम करना है समाज का प्रतिनिधित्व रखना है और अपनी पार्टी के विकास कार्यों को बताना है आज  वार्ड 68 ब्रजविहार  भरत  सिंह  वार्ड 72 वैशाली  रजत  माधोरिया वार्ड 76 योगेश मेहता  वार्ड 5 धर्मेंदर  सिंह नेगी वार्ड 21 भोवापुर  अमन पाल  को वार्ड  अध्यक्ष  की जिम्मेदारी  महानगर  अध्यक्ष  राहुल  चौधरी  ने सोपी.      

कार्यक्रम में राजदेवी  चौधरी  किरण कालिया हिमांशु  पराशर कमलेश  यादव नीरज  यादव  अजय  यादव भुवन  जोशी  अरविन्द  कठेरिया अनीता  सिंह रवि दत्तनिमेश रवि यादव अमरीकन सैफी अरविन्द राजपूत सुरेंद यादव

Tuesday, 9 November 2021

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की मासिक मीटिंग को देखकर हुए महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी गदगद

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिला एवं महानगर अध्यक्ष ने मासिक मीटिंग में दिखाई सैकड़ों की तादात में पार्टी कार्यकर्ताओं को बुलाकर अपनी ताकत

महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने अनीस अली और रविंदर यादव की तारीफ इन जैसे नौजवानों को समाजवादी पार्टी में आगे भी मजबूत स्थान दिया जाएगा

आज समाजवादी पार्टी आरडीसी गाजियाबाद कार्यालय पर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिला एवं महानगर अध्यक्ष के द्वारा मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष श्री राहुल चौधरी जी ने की समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड मासिक मीटिंग में मासिक मीटिंग के प्रभारी श्री आनंद चौधरी जिला पंचायत सदस्य एवं मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष श्री विकास यादव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ अबरार अल्वी अधिवक्ता सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश यादव पूर्व लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष श्री दिनेश गुर्जर एवं कार्यक्रम के आयोजक संयोजक जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड अनीस अली महानगर अध्यक्ष यूथ बिग्रेड रविंदर यादव रहे मासिक मीटिंग में विशेष रुप से कई बातों पर जोर रहा जिसमें एक बुथ पर चार युथ जोड़ने का ऐलान किया गया एवं आगामी विधानसभा 2022 चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा की गई इस दौरान कई युवाओं ने सपा का भी दामन थामा 
मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिला अध्यक्ष अनीस अली* ने कहा कि नौजवान ही सपा के वफादार कार्यकरता है और यही भविष्य के नेता है राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा नौजवानों का सम्मान दिया है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है यूपी में जब जब सपा की सरकार बनती है नौजवानों के हित सर्वोपरि होते हैं लिहाजा युवाओं को भी आगामी चुनाव के लिए अभी से कमर कस लेनी चाहिए अनीस अली ने बताया कि पूरे जिले के अंदर हमारी टीम पूरे जिले के हर बूथ पर हमारे कार्यकर्ता की मॉनिटरिंग कर रही हैं हमारे कार्यकर्ता उन सभी लोगों का नाम फिर से वोटर लिस्ट में जुड़ वाएंगे जिनका बीजेपी के लोगों ने वोट कटवा दी हैं
*महानगर अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड रविंदर यादव* ने कहा कि नौजवान आज से ही गांव गांव जाकर गरीबों बेरोजगारों छात्रों नौजवानों की समस्याओं को अपने अपने स्तर से हल करें मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिला एवं महानगर के पदाधिकारी पूरे जिले में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में तुरंत लग जाए रविंदर यादव ने बताया कि गाजियाबाद की पांचों विधानसभाओं में हर बूथ पर लगभग 300 समाजवादी विचारधारा के लोगों की भारतीय जनता पार्टी के लोग वोट कटवा रहे हैं और उन्हें दूसरे बूथ पर ट्रांसफर कर रहे हैं उन्होंने कहा कि बीजेपी की इस साजिश को नाकाम करने के लिए हम हर बूथ पर युथ अभियान चलाएंगे

*समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष श्री राहुल चौधरी* ने नौजवानों को संबोधित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महज कुछ महीने बचे हैं और सभी राजनीतिक पार्टियां मैदान में अब उतर चुकी हैं समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव आ रहे हैं के नारे के साथ सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला एवं महानगर के सभी पदाधिकारी समाजवादी पार्टी के अलग-अलग अभियान चलाकर पार्टी पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करें समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड की मीटिंग को देखकर श्री राहुल चौधरी ने जिला अध्यक्ष अनीस अली एवं महानगर अध्यक्ष रविंदर यादव की स्पेशल रूप से पीठ थपथपाई और उन्होंने कहा कि इस प्रकार अगर यूथ बिग्रेड काम करती रहेगी तो निश्चित रूप से 2022 में सरकार समाजवादी पार्टी की बनेगी समाजवादी पार्टी हर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना और जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कट गया है या गलत है उसको दुरुस्त करना ही पूरे युथ का हर बूथ पर काम है श्री राहुल चौधरी ने कहा कि बीजेपी के लोग जानबूझकर समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों की वोट कटवा रहे हैं या फिर एक परिवार के 2 वोटों को दूसरे बूथ पर और 2 वोटों को दूसरे बूथ पर करा रहे हैं श्री राहुल चौधरी ने बताया कि समाजवादी युथ के अन्य फ्रंटल संगठन भी जल्दी ही मासिक मीटिंग करेंगे एवं अपने-अपने संगठनों की यात्राएं निकालेंगे और सभी नौजवानों को पार्टी से जोड़ने और बेरोजगारी महंगाई समेत कई मुद्दों के जरिए बीजेपी सरकार को घेरने का काम करेंगे. 

 समाजवादी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की मासिक मीटिंग में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड अनीस अली महानगर अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड रविंद्र यादव पूर्व लोहिया वाहिनी अध्यक्ष दिनेश गुर्जर महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री राहुल चौधरी श्री आनंद चौधरी श्री विकास यादव श्री रमेश यादव श्री डॉ अबरार अल्वी गुल्लू प्रधान जावेद खान जुनैद इरफान इमरान विवेक त्यागी संदीप यादव जाहिद मलिक मेनपाल वाहिद रियाजुद्दीन जाकिर अंकित त्यागी जियाउल हक दीपक कुमार सुनील कुमार विकास यादव विनोद यादव हिमांशु यादव संदीप सैनी विपुल पाल रमेश फारुख चौधरी सोनू शर्मा राहुल पंडित अरुण चौधरी रामकुमार सिंह सचिन कुमार इंद्रजीत गोयल शहजाद मलिक मोहम्मद रिजवान मनोज कुमार अंकुर त्यागी मौसम अली गजेंद्र यादव रोहित यादव ऋषि कांत कटारिया पुलिस शर्मा पिंटू कुमार अमित यादव आजम खान अखिलेश कुमार प्रदीप कुमार प्रवेश शर्मा चंदन झा आशुतोष चौधरी अरशद कुरैशी मोहित यादव रोहित चौधरी कपिल शर्मा दीपक चौधरी मोनू सिंह चौहान नईम कुरैशी रोहताश यादव निशांत पार्क सलमान खान कन्हैया दिवाकर इरफान आकाश ठाकुर नितेश चौधरी नकुल शर्मा विपिन बाल्मीकि इत्यादि लोग शामिल रहे

जीवन संत गाडगे जी महाराज जैसा होना चाहिए: लोकेश चौधरी

   गाजियाबाद: महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय कंपनी बाग पर संत गाडगे जी महाराज की जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी की गई जिसमें...