Thursday, 23 February 2023

जीवन संत गाडगे जी महाराज जैसा होना चाहिए: लोकेश चौधरी

  
गाजियाबाद: महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय कंपनी बाग पर संत गाडगे जी महाराज की जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी की गई जिसमें उनके जीवन पर प्रकाश डाला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा की संत गाडगे जी महाराज का जन्म 23 फरवरी 1876 को महाराष्ट्र के अंजनगांव (अमरावती) के सुरजी तालुका के शेडगाओ ग्राम में एक धोबी के परिवार में हुआ था. ज्ञानार्जन से उन्हें जो पैसे प्राप्त होते थे, उससे गांव में स्कूल, धर्मशाला, अस्पताल और जानवरों के रहने योग्य घर बनवाते थे. गाडगे महाराज लोगों को कठिन परिश्रम, साधारण जीवन और परोपकार की भावना का पाठ पढ़ाते थे और हमेशा जरूरतमंदों की सहायता करने को कहते थे. गाडगे जी महाराज अत्यंत विद्वान व्यक्ति थे. अंधविश्वास एवं रूढ़िवादी अनुष्ठानों के खिलाफ लोगों को शिक्षित करने के लिए गांवों में कीर्तन आदि का आयोजन करते थे.और उन्हें करुणा, सहानुभूति तथा मानवता सिखाते थे.कि धार्मिक उद्देश्यों के लिए जानवरों की बलि देने की सदियों पुरानी प्रथा को बंद करना और शराब के उपयोग के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया,लोगों को ज्ञान देने के लिए अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों को छोड़ दिया था.स्वच्छता एवं साफ-सफाई में उनके महत्वपूर्ण योगदान, तथा उनके कार्य करने के लिए आज भी याद किया जाता है. भारत सरकार ने उनके सम्मान में एक राष्ट्रीय पुरस्कार शुरू किया था. संत गाडगे जी महाराज का निधन 20 दिसंबर 1956 को हुआ था. भारतीय इतिहास के महान संत गाडगे जी ने अमरावती में पेढ़ी नदी के तट पर अपने पैतृक गांव में अंतिम सांस ली. गाडगे जी महाराज अपने पीछे एक अतुलनीय विरासत छोड़ गये हैं. इस मौके पर ओम दत्त गुप्ता ,प्रवेश राणा, साजिद सैफी, पप्पू साजिद ,चांद कुरैशी, राजीव गुप्ता ,हाफिज मुस्तकीम ,सविता जयसवाल, राजेश पासवान, रितेश कसाना ,योगेश कुमार, फारुख सैफी, आशा चौधरी, अली हसन, जुबेर शौकीन ,हरिराम ,सुनील भारती ,तस्लीम चौधरी, समीना खातून आदि लोग उपस्थित थे

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने किया संगठन विस्तार


जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता साहिबाबाद विधानसभाध्यक्ष प्रवीण भाटी के द्वारा राष्ट्रीय व्यापार मंडल में हो रहे जिला के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए जिला संगठन विस्तार के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस शुक्रवार को रॉयल आर्चिड बैंकेट में आयोजित की गयी जिसमे अधिवक्ता के के मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष (विधि सलाहकार)और प्रतीक माथुर को
साहिबाबाद विधानसभा में महामंत्री, निशा चौहान को विधानसभा महिला कोर्डिनेटर , सोशल मीडिया संयोजक वैभव सक्सेना को मनोनीत किया गया और इनसे राष्ट्रीय व्यापार मंडल को मजबूत करने के लिए नई दिशा देने तथा व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने का आग्रह किया । राष्ट्रिय व्यापर मंडल का उद्देश्य सरकारों, प्रशासन, व्यापारियो संगठनों के बीच भागीदारी और संवाद को बढ़ावा देना है ताकि व्यापरियों को आ रही समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके ।

 इस तर्ज पर स्थानीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर
पर राष्ट्रिय व्यापार मंडल का विस्तार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने बजट को ऐतिहासिक बताया और बजट प्रस्तुत करने के लिए वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना एवं वित्त विभाग की पूरी टीम को हृदय से बधाई दी । प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी ने अमृतकल के पहले बजट को अंत्योदय के प्रण व समग्र विकास के संकल्प को आकार देने वाला उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मील का पत्थर साबित होने वाला बजट बताया। निःसंदेह, यह बजट आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप
प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं व्यापरियों समेत समाज के हर तबके के हितों की पूर्ति करने वाला होगा और ये बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा बताया। 
नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर परिवार में शामिल किया गया। आज इस अवसर पर राष्ट्रीय कोर्डिनेटर राकेश शर्मा, प्रदीप चौधरी ,बालकिशन गुप्ता , संजय गोयल,अशोक भारतीय, विकास चुग, आशुतोश पंडित, प्रवीण भाटी, प्रतीक माथुर, संजीव तेवतिया, नरेश चौहान, अनिल जुल्का, गौरव श्रीवास्तव, कपिल मावी, वैभव सक्सैना, निशा चौहान, पंचम चौधरी, गुरविन्दर चौधरी,उमाशंकर शर्मा बाबी त्यागी, महीपाल चौधरी, मोहित शर्मा, योगेश चन्दला, विनोद त्यागी आदि उपस्थित रहे। संचालन बृजेश जादौन ने किया।

Saturday, 10 September 2022

लोकतंत्र को लोकतंत्र ही रहने दीजिए


आगामी 14 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक संसद का मानसून सत्र चलेगा। इस बार का मानसून सत्र कई मायनो में काफी अलहदा और ख़ास होगा। अलहदा और ख़ास इसलिए भी, क्योंकि इन दिनों पूरा देश कई मुश्किलों से गुजर रहा है और सरकार के कामकाज पर कुछ सवाल उठते नज़र आने लगे हैं। लेकिन सरकार के मुताबिक इस मानसून सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। विपक्ष इस पर हमलावर होने को तैयार है। हालांकि सरकार का कहना है कि इस मामले में विपक्षी दलों, मीडिया और सोशल मीडिया में कई तरह की अफवाहों फैलाई जा रही हैं। जबकि सभी जानते हैं कि वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से असाधारण परिस्थितियां पैदा हो गई हैं और संसद के मानसून सत्र से पहले बिना बात के विवाद किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि प्रश्नकाल की जगह निजी व्यवसायों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा और शनिवार और रविवार को सत्र की बैठक होगी। वक्त का यह भी कहना है कि जब सत्र को शनिवार और रविवार को चलाया जा सकता है तो प्रश्नकाल के लिए एक घंटा और बढ़ाया जा सकता है लेकिन सरकार की मंशा प्रश्नकाल पर साफ़ नहीं है।

यहां मैं कह सकता हूँ कि जिस तरह से सरकार प्रश्नकाल से बचना चाहती है, उसे जिम्मेदारियों से भागना कह सकते हैं। यह देश लोकतांत्रिक है और इसकी संसद जवाबदेही के लिए ही है। इसे किसी भी हाल में किसी राजा के दरबार की तरह नहीं चलाया जाना चाहिए कि जब राजा चाहे, दरबार में आए और जब चाहे न आए। जब चाहे जवाब दे और जब चाहे न दे। जिसे चाहे बोलने की अनुमति दे और जिसे चाहे न दे। अगर ऐसा होने लगेगा, तो संसद और लोकतंत्र की गरिमा कहां रह जाएगी? सरकार के साथ-साथ लोकतंत्र पर से लोगों का भरोसा उठने लगेगा, जो एक निरंकुश शासन के साथ-साथ निरंकुश जनता को जन्म देगा। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को राजनीति में आने के बाद और अधिक अपराध करने की ओर अग्रेसित करेगा

Friday, 31 December 2021

जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि समाजवादियों ने मनाई


आज गाजियाबाद के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लोकबंधु जय प्रकाश नारायण जी की 35 वी पुण्यतिथि पार्टी कार्यालय RDC राजनगर पर मनायी गयी इस अवसर पर उनके द्वारा किये सामाजिक हितों के कार्यों को याद किया गया और इस मौके पर समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राशिद मालिक व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ,राजदेवी चौधरी,आशा सचदेव,शशि वर्मा, हिमांशु अजय कुमारपराशर,दीपक शर्मा,पंकज भगत, कमलेश चौधरी,मनोज पंडित,रोहन शर्मा,इमरान रिजवान,ताहिर हुसैन,कृष्ण यादव, कमलेश यादव,राजेश यादव,अजय शर्मा,राजन कश्यप सहित बहुत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस कार्यक्रम के उपरान्त लोनी विधान सभा से भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर यास्मीन कौसर पूर्व पार्षद जी के नेतृत्व में पृथ्वी राज सैनी,सतीश कुमार शाक्य,दिलीप जैन,विनोद राठोड़,सतीश चंद प्रजापति, राजेश भौदौरिया, राजेन्द्र जाटव,नवाब सिंह कश्यप, सूरज सैनी,धर्मेंद्र सैनी,प्रेमचंद कोहली,राकेश सिंह यादव,पप्पू अंसारी,अमर गुप्ता, राजकुमार भगेल, कुमार पाल लोधी,भूप सिंह सैनी,प्रेमराज सैनी सहित बहुत बड़ी संख्या में भाजपा छोड़कर माननीय अखिलेश यादव जी मे निष्ठा जताते हुए आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए ।

Friday, 26 November 2021

शहीद प्यारेलाल जनप्रिय नेता थे: राहुल चौधरी महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी

शनिवार की सुबह गाजियाबाद के मालीवाडा चौक के पास सहित प्यारेलाल पार्क में पूर्व विधायक एवं उनके पुत्र सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने अपने पिता शहीद प्यारेलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर गाजियाबाद से जाने माने समाजवादी नेता मौजूद रहे समाजवादी नेताओं के अलावा कॉन्ग्रेस एवं राष्ट्रीय लोक दल से भी कुछ नेता पहुंचे थे. 

मीडिया से मुखातिब होते हुए सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने कहा मैं आज भी अपने पिता के बताए हुए रास्ते पर चल रहा हूं और जनता का असीम प्यार मुझे मिल रहा है मेरी कोशिश है कि मैं अपने पिता की जैसा बन सकूं. 
समाजवादी महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा शहीद प्यारेलाल जन जन के नेता थे वे पिछड़े अति पिछड़ों और गरीबों की एक बुलंद आवाज थे.  उन्होंने आजीवन इन लोगों को समाज में विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए संघर्ष किया जिसकी वजह से उन्हें एक जनप्रिय नेता के रूप में याद किया जाता है जो भी व्यक्ति उनके बताए हुए रास्ते पर चलेगा वह आम जनता की सही मायने में सेवा कर रहा है. 

इस मौके पर प्रमुख रूप से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष रविंद्र यादव प्रदेश महिला पदाधिकारी राज देवी चौधरी एवं पुष्पा शर्मा साहिबाबाद अध्यक्ष कमलेश यादव उपाध्यक्ष अजय यादव मौजूद रहे. 

Friday, 19 November 2021

कृषि बिल वापस लेना समाजवादी दर्शन की जीत है: अजय शर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अचानक कृषि कानून बिल को वापस लेने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी साहिबाबाद गाजियाबाद से मीडिया प्रवक्ता अजय शर्मा शर्मा ने कहा कि यह सत्य ,न्याय और अहिंसा की  जीत है ,उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री समय से पहले कृषि कानून पर किसानों से बैठकर के विचार विमर्श करने के बाद कृषि बिल लाते या समय पर कृषि बिल को वापस ले लेते तो सैकड़ों किसान शहीद होने से बच जाते.  यह बहुत ही दुखद है की किसानों को स्वतंत्र भारत में अपने अधिकारों के लिए कुर्बानी  देनी पड़ी. 
 उन्होंने कहा अपनी रोजी-रोटी के हक की लड़ाई लड़ने का स्वतंत्र भारत में प्रत्येक नागरिक को अधिकार है और कृषि बिल को लेकर जो किसान  आंदोलनरत थे वह वही कर रहे थे इसमें किसी तरह की कोई राजनीतिक द्वेष नहीं था, जो लोग यह प्रोपेगेंडा कर रहे हैं कि कृषि बिल वापसी को लेकर जो आन्दोलन कर रहे थे वह किसान नहीं है वह पूरी तरह से गलत है । 

 अजय शर्मा ने कहा कि आखिर पीएम को  एहसास हुआ , खैर देर आये और दुरूस्त आये., साथ ही उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की भाजपा सरकार बनते ही किसान को दिए जाने वाले बोनस बंद क्यों कर दिया गया या फिर किसान की जमीन को उचित मुआवजा कानून का अध्यादेश लाकर समाप्त करने का षड्यंत्र नहीं था .इसके साथ ही प्रधानमंत्री को अपने वादे के अनुसार किसान को उसकी लागत का 50 फ़ीसदी मुनाफा देना चाहिए .किंतु ऐसा नहीं किया गया .फिर इसको किसान क्या माने .साथ ही भारत सरकार के एनएसओ के मुताबिक किसान की औसत आय 27 रुपया प्रतिदिन रह गई हो और देश के किसान पर औसत कर्ज 74,000 रुपया हो तो सरकार और देश के हर व्यक्ति को दोबारा सोचने पर मजबूर होना पड़ता है. जबकि प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह खेती को हर स्तर पर मुनाफे का सौदा बनाना चाहते हैं और किसान को उसकी फसल का सही कीमत दिलाएंगे पर ऐसा नहीं है.  उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर को न्याय अधिकार चाहिए .और यह सबका संवैधानिक कर्तव्य है कि वह प्रजातंत्र में कोई भी निर्णय  सबसे चर्चा कर सभी की सहमति और विपक्ष के साथ राय मशबिरे के साथ लिया जाए.

उम्मीद है कि पीएम भविष्य में  राज्य सरकारों ,किसान संगठनों, तथा विपक्षी दलो से सहमति बनाएंगे, उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन गांधीवादी आंदोलन था जो समाजवाद के अलग लगए हुए था.... जो वर्तमान समय में भी प्रसांगिक है,  उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को मालूम होना चाहिए कि सत्ता सेवा का माध्यम है न कि कोई व्यवसाय और व्यवसाय ही करना है तो अपना रास्ता कोई और चुनते. किसान आंदोलन में लोहिया जी के विचारों और दर्शन को जीवंत किया. 

साथ ही प्रधानमंत्री को अपना निर्णय वापस लेना यह साबित करता है कि हम समाजवादी विचारों पर चलकर आज भी दुनिया का कोई भी लडाई जीत सकते हैं ।

Sunday, 14 November 2021

सपा महानगर अध्यक्ष ने पकोड़े तलने को युवाओं का अपमान कहा!



आज 14 नवंबर 2021 को साहिबाबाद के वैशाली सेक्टर 5 में समाजवादी पार्टी की साहिबाबाद  महानगर ने वार्ड अध्यक्षों के मनोनयन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया. 
कार्यक्रम मैं मनोनीत वार्ड अध्यक्षों को पत्र महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने प्रदान किए. कार्यक्रम का संचालन साहिबाबाद ट्रांस हिंडन अध्यक्ष कमलेश यादव ने किया. 

कार्यक्रम की अध्यक्षता यादव महासभा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने की. 
कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए मौजूदा सरकार की नाकामी  को गिनवाया. 
महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की आंधी चल रही है लेकिन फिर भी हमें जमीनी स्तर पर बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है हमारे वार्ड अध्यक्ष अपने अपने वार्ड में 21 परिवारों को तो जोड़ेंगे ही साथ ही सभी वर्ग के लोगों को भी जुड़ेंगे यही समाजवाद कहता है. 
जब हमारी पार्टी की सरकार थी उस वक्त गाजियाबाद की भागीदारी ना के बराबर थी तब भी समाजवादी पार्टी की सरकार ने गाजियाबाद का अभूतपूर्व विकास किया जिसका उदाहरण यहां की सड़कें पुल और मेट्रो रेल है 

हमारी सरकार में ही एक पिलर के ऊपर सिक्स लाइन रोड बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था जिसका उदाहरण यह एलिवेटेड रोड है. 

मैं आज आपसे कहता हूं जब आपके पास बीजेपी के सांसद विधायक या पार्षद आए तो आप उन से पूछिए कि आपने पिछले 5 साल में विकास के नाम पर क्या किया है आपको स्वयं ही जवाब मिल जाएगा. 

मौजूदा सरकार ने समाजवादी पार्टी की सभी योजनाओं को बंद करने का काम किया है और जो विकास की योजनाएं थी उनका सिर्फ फीता काटने का काम किया है बीजेपी की सरकार ने विधवा पेंशन योजना को बंद किया लैपटॉप योजना को बंद किया. 
जो सरकार शिक्षित युवाओं को पकोड़े तलने की नसीहत देती हो इससे आप उसकी सोच को समझ सकते हैं यह युवाओं का सरासर अपमान है. 
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप उम्मीदवार के चेहरे में ना फंसे बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चेहरे को ध्यान में रखते हुए पार्टी को जीत दिलाएं. 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यादव महासभा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में पार्टी की आंधी है लेकिन सभी लोग धरातल पर काम करें सभी वार्ड अध्यक्षों को अच्छे ढंग से काम करना है समाज का प्रतिनिधित्व रखना है और अपनी पार्टी के विकास कार्यों को बताना है आज  वार्ड 68 ब्रजविहार  भरत  सिंह  वार्ड 72 वैशाली  रजत  माधोरिया वार्ड 76 योगेश मेहता  वार्ड 5 धर्मेंदर  सिंह नेगी वार्ड 21 भोवापुर  अमन पाल  को वार्ड  अध्यक्ष  की जिम्मेदारी  महानगर  अध्यक्ष  राहुल  चौधरी  ने सोपी.      

कार्यक्रम में राजदेवी  चौधरी  किरण कालिया हिमांशु  पराशर कमलेश  यादव नीरज  यादव  अजय  यादव भुवन  जोशी  अरविन्द  कठेरिया अनीता  सिंह रवि दत्तनिमेश रवि यादव अमरीकन सैफी अरविन्द राजपूत सुरेंद यादव

जीवन संत गाडगे जी महाराज जैसा होना चाहिए: लोकेश चौधरी

   गाजियाबाद: महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय कंपनी बाग पर संत गाडगे जी महाराज की जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी की गई जिसमें...