Sunday, 16 December 2018

पुलिस और मीडिया एकादश के बीच मैच रहा बराबरी का

*पुलिस-मीडिया एकादश के बीच बराबरी का रहा मुकाबला*

*संतकबीरनगर पुलिस लाइन ग्राउंड पर हुए मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले में पुलिस और मीडिया एकादश के बीच दो मैच खेला गया। पहले मैच में जहाँ एसपी एकादश की टीम विजयी रही वहीं दूसरे रोमांचक मुकाबले में मीडिया एकादश ने एसपी एकादश को हराते हुए मैच का परिणाम अपने नाम किया।पुलिस प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर सामंजस्य को लेकर हुए इस मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में एसपी एकादश ने पहले मुकाबले में टॉस हारते हुए निर्धारित 15 ओवरों के मैच में 93 रनो का लक्ष्य टीम मीडिया को दिया जिसका पीछा करते हुए टीम मीडिया 78 रनो पर ढेर हो गयी।  और पुलिस एकादश जीत हासिल किया। बॉलिंग स्पेल में टीम मीडिया के कप्तान अजय श्रीवास्तव ने ०१ महत्वपूर्ण विकेट चटकाया और उपकप्तान पंकज गुप्ता ने पहले पारी में 17रन की बेहतरीन पारी खेली । पहले मुकाबले में एसपी अपने टीम के कप्तान आकाश तोमर व बेहतर बल्लेबाज जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी के मंसूबो को पूरा करते हुए टीम के एडीएम रणविजय सिंह, सी ओ रमेश कुमार, सीओ आंनद पांडेय अच्छा प्रदर्शन किया।  टीम मिडिया को १०० रनो का लक्ष्य दिए जिसको भेद पाने में टीम   मीडिया नाकाम रही ! जिसका खामियाज़ा टीम मीडिया एकादश को उठाना पड़ा और टीम मीडिया १५ रनो से मैच हार गयी ! पहले मैच के बाद दुसरा मैच लेदर बाल से हुआ जिसका टॉस टीम एसपी एकादश ने जीतते हुए पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया ! पहले बैटिंग करते हुए टीम पुलिस एकादश ने निर्धारित १२ ओवरों के इस मैच में ८३ रनो का लक्ष्य टीम मीडिया को दिया जिसमे टीम मीडिया ने  खिलाड़ियों के बलबूते इस मैच को रोमांचक तरीके से जीत लिया। तेज गेंदबाज देवीलाल गुप्त, विष्णु, अजमेर,कमरेआलम ने अच्छी गेंदबाजी की जिसके चलते एसपी एकादश की टीम ८२ रनो पर सिमट गयी, लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम मीडिया ने कप्तान अजय श्रीवास्तव व उपकप्तान पंकज गुप्ता की अगुवाई में टीम ने अच्छी शुरुवात की, ओपनर ध्रुव और इश्तियाक अहमद ने शानदार शुरुवात दिलाते हुए टीम मीडिया को जीत की तरफ ले गई।  टीम मीडिया के अजमेर ने साहसिक पारी खेलते हुए टीम को मुकाबले में ले आये। अंतिम गेंद पर जीत के लिए टीम मिडिया को १ रन की जरूरत थी जिसमे एसपी एकादश की तरफ से बॉलिंग करने वाले बॉलर अजय ने वाइड गेंद फेक टीम मीडिया को जीत दिला दी ! मिडिया की तरफ से अमित पांडेय और पंकज गुप्ता ने शानदार क्षेत्ररक्षण का नमूना पेश किया ! दूसरे मैच में एसपी एकादश के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और सीओ सदर रमेश कुमार ने तेज पारी खेली जबकि एसपी आकाश तोमर ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए टीम मीडिया के दो महत्वपूर्ण विकेट झटके । दोनों मुकाबलों में टीम मीडिया के तेज गेंदबाज देवीलाल गुप्ता का विशेष योगदान रहा जिसमे उन्होंने कुल ४ विकेट झटकते हुए ६ ओवरों में महज ८ रन खर्च किये ! इसके अलावा अन्य गेंदबाजों कमरेआलम, विष्णु स्वरूप, अरुण कुमार, अजमेर, साहिल खान, राजेश कुमार आदि ने बढ़िया गेंदबाजी की*!

गुमशुदा बच्चा पुलिस ने बरामद किया

*गाज़ियाबाद*
           थाना कविनगर क्षेत्र में रहने वाले एक सीबीआई इंस्पेक्टर का बेटा (8 साल) रविवार को रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, बच्चा सुबह किसी कार्य से घर से बाहर गया हुआ था। लेकिन दोपहर के बाद भी वह अपने घर नहीं पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश दोस्तों और रिश्तेदारों में शुरू की। कहीं पर भी पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सीबीआई इंस्पेक्टर मुकेश कुमार थाना कविनगर इलाके में परिवार के साथ रहते है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बच्चे की तलाश की जा रही है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई।।

*बच्चा मिल गया है इधर उधर ही घूम रहा थाना कविनगर इस्पेक्टर ने पुष्टि की है*

Saturday, 1 December 2018

NCR में नालंदा जैसा विश्वविद्यालय बनाएंगे,1000 एकड़ जमीन भी की चिह्नित : रामदेव

योगगुरु बाबा रामदेव ने शुक्रवार को यहां घोषणा की कि उन्होंने गुरूग्राम और फरीदाबाद के बीच एक हजार एकड़ भूमि चिह्नित कर ली है जहां अगले दस वर्ष के भीतर नालंदा तथा तक्षशिला जैसे विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी और वहां दुनियाभर से छात्र सर्वोत्तम शिक्षा के लिए आयेंगे।

राज्य में पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय कृषि एवं खाद्य शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां पहुंचे रामदेव ने एक पत्रकार सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय का ऐसा स्वरूप बनाने की उनकी परिकल्पना है जिससे यह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थाओं में शामिल हो।

रामदेव ने कहा कि वह झारखंड में पहली कक्षा से बारहवीं तक के बच्चों को उत्तम भारतीय शिक्षा देने के लिए शीघ्र आचार्यकुलम् की स्थापना करेंगे जिसमें तीन हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि रांची में अगले वर्ष तक पतंजलि का मेगा फूड पार्क भी बनकर तैयार हो जाने की संभावना है।

जीवन संत गाडगे जी महाराज जैसा होना चाहिए: लोकेश चौधरी

   गाजियाबाद: महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय कंपनी बाग पर संत गाडगे जी महाराज की जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी की गई जिसमें...