*गाज़ियाबाद*
थाना कविनगर क्षेत्र में रहने वाले एक सीबीआई इंस्पेक्टर का बेटा (8 साल) रविवार को रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, बच्चा सुबह किसी कार्य से घर से बाहर गया हुआ था। लेकिन दोपहर के बाद भी वह अपने घर नहीं पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश दोस्तों और रिश्तेदारों में शुरू की। कहीं पर भी पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सीबीआई इंस्पेक्टर मुकेश कुमार थाना कविनगर इलाके में परिवार के साथ रहते है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बच्चे की तलाश की जा रही है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई।।
*बच्चा मिल गया है इधर उधर ही घूम रहा थाना कविनगर इस्पेक्टर ने पुष्टि की है*
No comments:
Post a Comment