नोएडा के बरौला गांव में पढ़ाई के लिए डांटने से नाराज होकर आठवीं कक्षा मेें पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने घर के अंदर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, नोएडा के बरौला गांव में रहने वाले आठवीं कक्षा के छात्र जतिन चौहान (14 वर्षीय) ने सोमवार रात अपने घर के अंदर कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि जतिन के परिजनों ने पढ़ाई को लेकर उसे डांट दिया था, जिसकी वजह से उसने पंखे से फंदा लगा लिया।
पुलिस उपाधीक्षक नगर (तृतीय) विमल कुमार सिंह ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले बिजेंदर चौहान का 14 वर्षीय बेटा जतिन चौहान आठवीं कक्षा में पढ़ता था। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को पढ़ाई को लेकर जतिन के परिजनों ने उसको डांट दिया। इस बात से नाराज होकर उसने अपने घर पर छत के पंखे से फंदा लगा लिया।
सीओ ने बताया की गंभीर हालत में छात्र को उनके परिजनों ने सेक्टर-50 स्थित नियो अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment