उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों के अंदर महिलाओं के साथ अपराधों की आंधी ने आम से लेकर खास आदमी तक को सोचने पर मजबूर कर दिया है. इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चित हादसा है अलीगढ़ के टप्पल की ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ अपुष्ट बलात्कार एवं उसकी नृशंस हत्या. बलात्कार जैसे मामलों की और भी खबरें मीडिया में आई. जिसमें से मैं एक घटना का जिक्र यहां कर रहा हूं.
फिरोजाबाद के पास एक जगह है टूंडला वहां से भी एक औरत के द्वारा अपने अस्तित्व की रक्षा और मान सम्मान की खातिर आत्मदाह की खबर ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया. इस महिला के साथ गांव के दूसरी बिरादरी के दबंग युवक ने बलात्कार करने की कोशिश की, उसके बाद पंचायत ने समझौता कराने की बैठक की लेकिन उस युवक का दुस्साहस तो देखिए उसने फिर उस महिला के साथ छेड़खानी की और बलात्कार करने की कोशिश की. जिसकी वजह से उक्त महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की. इस घटना के ऊपर पुलिस की लापरवाही और ढुलमुल रवैया की वजह से पीड़ितों को राजनीतिक सहायता लेते हुए अपनी एफ आई आर लिखवाने की मशक्कत करनी पड़ी.
आपको बता दूं कि अपने देश भारत में महिलाओं पर होने वाले अपराध चौंकाने वाले हैं। हर साल महिलाओं के साथ अपराध के 3 लाख से ज्यादा मामले दर्ज होते हैं यानि हर रोज 833 से ज्यादा महिलाएं सताई जाती हैं। ये आंकड़ा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी किया गया है। इन अपराधों में छेड़छाड़ से लेकर बलात्कार तक के मामले शामिल हैं।
दोस्तों बलात्कार को लेकर लोगों की जो प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म पर पढ़ने के लिए मिलती है वह भी अपने आप में चिंता का विषय है . जो लोग बलात्कार को कम कपड़ों, उत्तेजना या सेक्स से जोड़ते हैं वह अभी भी किसी और दुनिया में जी रहे हैं ।
क्यूँकि यदि बलात्कार का सम्बंध उल्लेखित किसी भी विषय से होता तो आप, मैं, हम सब बलात्कारी होते ।
आइए बलात्कार जैसी विकृत मानसिकता को समझने की कोशिश करते हैं कि बलात्कार की वजह क्या है. ?
इस मानसिकता का उत्तेजना, सेक्स, कपड़ों इत्यादि से से कोई वास्ता नही है क्यूँकि जो बलात्कार नही करते, उत्तेजित तो वह भी होते हैं लेकिन वह अपनी उत्तेजना शांत करना जानते हैं और जानते तो वह भी है जो बलात्कार करते हैं लेकिन उन्हें बलात्कार करना उचित लगता है । यह उनकी मानसिकता है । जिसे इंसानी समाज में विकृत मानसिकता कहा जाता है.
अफ़्रीका में फ़्री सेक्स का चलन है लेकिन वहाँ भी बलात्कार होता है ( नोट :- टुरिस्ट, एक्स्पेट्रीयट से बलात्कार की कोई घटना सामने नही आइ है ), पश्चिमी देशों के उन्मुक्त वातावरण जहाँ प्रेम और सेक्स एकदूसरे के पर्याय हैं ऐसे में अमेरिका हाइयस्ट रेप क्राइम के लिये टॉप पर है ।
भूल जाइये कि रेप का सम्बंध किसी भी बाह्य कारण से हैं, यह मात्र मानसिकता है और यह मनिसकता कई तरह की होती है, जिसमें सबसे प्रमुख स्त्री दमन की प्रवृति, बदले की भावना से उपजी स्त्री दमन की प्रवृति । यह पितृसत्ता है, दुनिया भर का कोई देश इस मानसिकता से अछूता नही ।
दो साल की बच्ची ने तो कम कपड़े ही पहने थे, जी उसकी टाँगे दिख रही थी और जो दो माह की बच्ची होती है उसे तो ज़रा भी शऊर नही कपड़े पहनने का लेकिन उस दादी नानी का क्या कीजिए जो सिर से ज़रा सा पल्ला सरकते ही पुनः ठीक कर लेती है लेकिन फिर भी बलात्कार की जाती है ।
यहां पर ठीक से यह समझ लेना बेहद जरूरी है की बलात्कार एक विकृत मानसिकता है और बलात्कार के बाद अमानवीय तरीक़ों से हत्या और व्यवहार पैशाचिक प्रवृति ।
No comments:
Post a Comment