Tuesday, 9 July 2019

ट्रैफिक नियमों को तोड़ा पकड़ लेगा ऑटोमेटिक डिटेक्टर

ट्रैफिक नियमों को तोड़ा तो पकड़ लेगा ऑटोमैटिक ट्रैफिक डिटेक्टर 

देश में पहली बार रडार की टेक्नोलॉजी से लैस अत्याधुनिक ऑटोमैटिक ट्रैफिक डिटेक्टर यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर नकेल कसने के लिए उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में लगाया जा चुका है। इसकी खासियत यह है कि रात के घने अंधेरे में भी 500 मीटर की दूरी की रेंज में आने वाले वाहनों को यह 100 फीसदी डिटेक्ट कर लेता है। 

आपको बता दें कि यह टेक्नोलॉजी यूरोपीय देशों और दुबई में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले चालकों को सबक सिखाने का काम बखूबी कर रही है। उसी पैटर्न पर नोएडा यातायात पुलिस ने इस तकनीक को लागू करने की योजना बनाई है। अभी इसको ट्रायल के बतौर 20 मई 2019 से नोएडा में इस्तेमाल किया जा रहा है। अपने परीक्षण के दौरान ही इसने कामयाबी के झण्डे गाड़ने शुरू कर दिए हैं। एक सप्ताह के अंदर ही इसने 1200 वाहनों को नियमों की अनदेखी करते हुए पकड़ा। नियमों को ठेंगा दिखाने वाले इन वाहन स्वामियों को नोएडा यातायात पुलिस ने उनके एड्रेस पर चालान भेजे हैं। जिसने यातायात पुलिस के मनोबल को उचा किया है। 

जिला गौतमबुद्ध नगर के एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने पुलिस मीडिया पत्रिका को बताया कि फ्रांसिसी कंपनी की इस तकनीक को अभी परीक्षण बतौर नोएडा के महामाया फलाईओवर के नजदीक दलित प्रेरणा स्थल के पास लगाया गया है। यह उपकरण देखने में खंभानुमा है और रात के समय भी 500 मीटर के दायरे में आने वाले वाहनों की नंबर प्लेट पढ़ने में सक्षम है। जबकि यमुना एक्सप्रेसवे पर इंफ्रारेड कैमरे सिर्फ 30 से 35 फीसदी ही वाहनों की नंबर प्लेट पढ़ने में कामयाबी हासिल कर पाते हैं। अनिल कुमार झा बहुत ही उम्मीद भरे लहजे में कहते हैं कि परीक्षण सफल होने पर इस नई रडार तकनीक को नोएडा में विभिन्न प्रमुख मार्गां जैसे एलीवेटेड रोड, एक्सप्रेसवे रोड पर उपयोग करने के लिए प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।  

यानि कि नोएडा यातायात पुलिस ट्रैफिक  के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालको को नियंत्रित करने करने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुकी है। जिसके लिए वह हाईटेक होने जा रही है। यातायात पुलिस की उम्मीद परीक्षण सफल होने पर टिकी है। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो लापरवाह और यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वालों की खैर नहीं है। 

No comments:

Post a Comment

जीवन संत गाडगे जी महाराज जैसा होना चाहिए: लोकेश चौधरी

   गाजियाबाद: महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय कंपनी बाग पर संत गाडगे जी महाराज की जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी की गई जिसमें...