Friday, 26 November 2021

शहीद प्यारेलाल जनप्रिय नेता थे: राहुल चौधरी महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी

शनिवार की सुबह गाजियाबाद के मालीवाडा चौक के पास सहित प्यारेलाल पार्क में पूर्व विधायक एवं उनके पुत्र सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने अपने पिता शहीद प्यारेलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर गाजियाबाद से जाने माने समाजवादी नेता मौजूद रहे समाजवादी नेताओं के अलावा कॉन्ग्रेस एवं राष्ट्रीय लोक दल से भी कुछ नेता पहुंचे थे. 

मीडिया से मुखातिब होते हुए सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने कहा मैं आज भी अपने पिता के बताए हुए रास्ते पर चल रहा हूं और जनता का असीम प्यार मुझे मिल रहा है मेरी कोशिश है कि मैं अपने पिता की जैसा बन सकूं. 
समाजवादी महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा शहीद प्यारेलाल जन जन के नेता थे वे पिछड़े अति पिछड़ों और गरीबों की एक बुलंद आवाज थे.  उन्होंने आजीवन इन लोगों को समाज में विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए संघर्ष किया जिसकी वजह से उन्हें एक जनप्रिय नेता के रूप में याद किया जाता है जो भी व्यक्ति उनके बताए हुए रास्ते पर चलेगा वह आम जनता की सही मायने में सेवा कर रहा है. 

इस मौके पर प्रमुख रूप से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष रविंद्र यादव प्रदेश महिला पदाधिकारी राज देवी चौधरी एवं पुष्पा शर्मा साहिबाबाद अध्यक्ष कमलेश यादव उपाध्यक्ष अजय यादव मौजूद रहे. 

No comments:

Post a Comment

जीवन संत गाडगे जी महाराज जैसा होना चाहिए: लोकेश चौधरी

   गाजियाबाद: महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय कंपनी बाग पर संत गाडगे जी महाराज की जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी की गई जिसमें...