अलीगढ़ कांड पर मोमबत्ती और सेक्युलर गैंग कहाँ है?
तो सुनो.!!! सारा ठेका मोमबत्ती गैंग ने नहीं उठा रखा है। आपके पैरों में मेहंदी नहीं लगी है। सड़क पर आइए सरकार की ईंट से ईंट बजा दीजिये और मांगिये इंसाफ मासूम के लिए। लेकिन रुकिए उसके लिए हिम्मत लगती है, पुलिस की बेंत जहां पड़ती है वहां से चमड़ी उतार लाती है। दर्द और जलन की ऐसी मिश्रित फीलिंग शायद ही आपने कभी बर्दास्त की हो। ऊपर से वाटर कैनन का घटिया साबुन और काला तेल मिला पानी चोट पर पड़े तो चोट सूज कर शरीर के दूसरे हिस्सों से ज्यादा ऊपर उठ आती है। बाकी बकैती छांटने में कुछ नहीं लगता।
ये सेकुलर और मोमबत्ती गैंग दामनी रेप कांड में दिसंबर की हाड़ कपा देने वाली ठंड में इंडिया गेट पर पुलिस के डंडे खा रहा था, ठंड में वाटर कैनन से टक्कर ले रहा था। जब आप घर में रजाई ओढ़ कर गरम चाय का प्याला हाथ में ले TV और फेसबुक से आंदोलन चला रहे थे तब वो कोहरे के बीच राष्ट्रपति भवन का गेट फांदने की कोशिश कर रहे थे। दिल्ली में गुड़िया के रेप कांड में शिला सरकार पर प्रेशर बनाने वाला यही मोमबत्ती गैंग था।
आप भी उठिए, बाहर आइए, सड़क पर खड़े हो कर जोर जोर से नारे लगाना शुरू कीजिए। पहले थोड़ी शर्म आएगी लोग पागल समझेंगे फिर कुछ लोग जुड़ेंगे। अपना अलग गैंग बनाइये, जो आंदोलन सेक्युलर मोमबत्ती गैंग नहीं उठा रहा उसका ठेका लीजिये और हो सके तो बकवास बंद कीजिए.!!! 🙏
पंकज सैन
Friday, 14 June 2019
अलीगढ़ कांड में क्या हो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन संत गाडगे जी महाराज जैसा होना चाहिए: लोकेश चौधरी
गाजियाबाद: महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय कंपनी बाग पर संत गाडगे जी महाराज की जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी की गई जिसमें...
-
देश में कानून व्यवस्था के प्रति और व्यक्ति के अपने अधिकारों को लेकर एक संगठन की रचना की गई है जिसका नाम है कानूनी अधिकार संगठन. इस संगठन ...
-
अजय शर्मा की कलम से तांडव फिल्म वेब सीरीज पर करणी सेना ने पूरे देश में अपना विरोध प्रदर्शन किया। राष्टीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने फिल्म को ...
-
नोएडा में राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास सेक्टर 4 में स्थित बालाजी एंक्लेव में शाम को कल्कि न्यूज एंड कल्कि फाउंडेशन का 9वां वार्षिक अवार्ड...
No comments:
Post a Comment