Friday, 14 June 2019

नई सरकार के नेताओं के बिगड़े बोल

गौर से पढिए.......कैसे जन प्रतिनिधि चुने है आपने, .......ये बीजेपी नेताओं के 23 मई के बाद के बयान है जबकि नयी लोकसभा का पहला सत्र भी अभी हुआ नही है

चुने जाने से पहले प्रज्ञा ठाकुर जो गोड़से को देशभक्त बता रही थी सांसद बनते ही वह आसाराम बापू को निर्दोष बता रही है  भगवान से उन्हें दोषमुक्त करने की प्रार्थना कर रही है

बंगाल में 18 सीटे जीतने के बाद भी बीजेपी नेताओं की खुन्नस ममता बनर्जी से जरा भी कम नही हुई है भाजपा सांसद साक्षी महाराज चुनाव पूर्व उन्हें शूर्पणखा बतला रहे थे अब वह कह रहे हैं कि ममता बनर्जी राक्षस राज हिरण्यकश्यप के खानदान की हैं। ...बीजेपी सांसद अजय भट्ट ने ममता बनर्जी को सांड बता रहे हैं जो लाल कपड़ा देखते ही भड़क उठता है. इसे कहते हैं महिलाओं का सम्मान!...........

वैसे महिलाओं के प्रति सोच की बानगी हिमाचल प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सत्ती के बयान में देखने को मिलेगी जो कांग्रेस पार्टी की तुलना चुड़ैल से कर रहे है वह कह रहे हैं कि लोकसभा चुनावों में बहुत से कांग्रेसियों ने भी भाजपा को वोट दिया है लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें कांग्रेस चुड़ैल की तरह चिपक गई है और छूटने का नाम नहीं ले रही।........

मदनलाल सैनी जो राजस्‍थान बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष हैं जिनका इतिहास ज्ञान इतना अच्छा है कि एक बार वह हुमायूं को बाबर का पिता बता रहे थे जबकि मुगल वंश के संस्‍थापक बाबर का बेटा हुमायूं है. अब वो कह रहे हैं कि  ''अकबर चरित्रहीन था, मीना बाजार उसके कुकृत्यों के लिए बदनाम था,.........

राजस्थान के ही झुंझुनूं के भाजपा सांसद नरेंद्र कुमार अपनी तारीफ के पुल बांधने में इतने मगन हो गए कि मोदी जी को चाय वाला बता रहे हैं वह दो दिन पहले बोले है कि .....'चाय वाला देश का प्रधानमंत्री बना है, साइकिल वाला मंत्री बन गया, भीलवाड़ा से स्कूटी वाला सांसद बन गया और देख लो, शराब पीने वाला भी झुंझुनूं का सांसद बन गया'..........

यह तो हुए बीजेपी नेताओं के बिगड़े बोल,  अब जरा उनके चरित्र के बारे में भी जान लीजिए, आज की बड़ी खबर है कि  मुंबई के बीजेपी युवा मोर्चा प्रमुख मोहित भारतीय को बैंक ऑफ बड़ौदा ने विलफुल डिफाल्टर यानी जानबूझ कर कर्ज न चुकाने वाला घोषित कर दिया है...............क्या इसका मतलब यह निकाला जाए कि ऐसे ही नेता/ उद्योगपतियो के कारण मोदी सरकार जानबूझकर रिजर्व बैंक पर दबाव बना रही है कि विलफुल डिफाल्टर के नाम सार्वजनिक नही किये जाए जबकि सूचना आयुक्त इस बारे में स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं........
Girish Malviya

No comments:

Post a Comment

जीवन संत गाडगे जी महाराज जैसा होना चाहिए: लोकेश चौधरी

   गाजियाबाद: महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय कंपनी बाग पर संत गाडगे जी महाराज की जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी की गई जिसमें...