निठारी गांव को निठारी कांड से ना जाना जाए: एल आर
आज दिनांक 06-07-2019 को सेक्टर 104 नोएडा मैं कानूनी अधिकार संगठन की मीटिंग श्री रणपाल अवाना एडवोकेट जी के ऑफिस पर हुई । जिसमें सभी लोगो की सहमति से दिनांक 21-07-2019 को एस0एस0सी0 लाइब्रेरी निठारी गांव सेक्टर 31 नोएडा मैं शाम 4 बजे निःशुल्क कानूनी सलाह , समस्या और समाधान शिविर कार्यक्रम की कार्यशाला आयोजित करनी तय हुआ । जिसमे कार्यक्रम संयोजक विमलेश शर्मा जी प्रधान होगी जो कि गांव की प्रधान है ।
आज चर्चा के बिंदुओं में निठारी गांव पर मुख्यतः चर्चा हुई. जिसमें निठारी गांव की प्रधान विमलेश शर्मा ने कहा इस बात का बेहद दुख है निठारी गांव को निठारी कांड के नाम से जाना जाता है जबकि वह हादसा D5 कोठी में हुआ था और उसमें निठारी गांव के किसी भी बच्चे का कोई संलिप्तता नहीं थी. उस हादसे में सभी बच्चे बाहर के बच्चे थे. निठारी कांड के नाम की वजह से गांव को एक कलंक की अनुभूति होती है और गांव की विश्वसनीयता खत्म हो रही है.
संगठन की सदस्य शारदा चतुर्वेदी ने कहा की निठारी गांव को दुनिया के सामने लाने के लिए निठारी मेला लगाया जाए जिसमें इसकी सांस्कृतिक धरोहर बताई जाए. इससे देशवासियों को निठारी गांव के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलेगी और निठारी के ऊपर लगा हुआ कलंक धुल जाएगा.
एडवोकेट रण पाल अवाना ने कहा की कानूनी अधिकार संगठन मीडिया से अपील करते हुए कहता है कि हम निठारी कांड जैसे नकारात्मक शब्द का विरोध करते हैं. इस शब्द में पूरे गांव की सांस्कृतिक छवि को धूमिल कर दिया है.
एडवोकेट सुनील शर्मा जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस शब्द की वजह से आज गांव के अंदर शादी ब्याह में भी दिक्कतें आती हैं इसलिए निठारी कांड शब्द का विरोध होना चाहिए निठारी गांव की अपनी अलग पहचान है और वह दुनिया के सामने आनी चाहिए.
पत्रकारों के सामाजिक सशक्तिकरण एवं अधिकारों की बात करते हुए अजय शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के लिए मीडिया आयोग बनना चाहिए और जल्दी इसके ऊपर ठोस रणनीति बनाते हुए सरकार तक अपनी बात पहुंचाई जाएगी.
इस मौके कानूनी अधिकार संगठन मैं निम्न अति सम्मानित साथियों को सदस्यता दी श्रीमति विमलेश शर्मा प्रधान, शारदा सिंघल और अखिल भारतीय खत्री महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद अरोड़ा जी ।
इस मौके पर श्रीमती रीना राय जी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट , श्री सुनील शर्मा जी एडवोकेट , श्री अजय शर्मा जी लेखक एवं साहित्यकार , श्री राम शरण शर्मा जी , श्री गौरव यादव, श्री कैलाश शाह जी , श्रीमती शारदा चतुर्वेदी, नीतू वर्मा एडवोकेट, श्री रणपाल अवाना एडवोकेट , श्री सी0 बी0 सक्सेना एडवोकेट,श्री संदीप त्यागी एडवोकेट (सेक्टर 33 रजिस्ट्री ऑफिस ) , श्री हैबर एडवोकेट , श्रीमति अंजू शर्मा और श्री राम शरण शर्मा जी आदि सम्मानित साथी मौजूद रहे ।
No comments:
Post a Comment