नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय कंपनी बाग में घंटाघर गाजियाबाद के मुख्य कार्यालय का कार्यभार संभाला आपको बता दे कि इस पद पर अभी तक मनोज कौशिक जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने पदभार सम्भालते ही उन्होंने उत्तरप्रदेश की सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़े सवाल उठाए ओर महंगाई ,बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जो जिम्मेदारी दी उसको पूरी महेनत से निभाया जायेगा। इस जिम्मेवारी पर लोकेश चौधरी ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह पद सौंपा है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी। इसके लिए हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।।
लोकेश चौधरी ने कहा कि हम एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ गलियों ओर सड़को पर उतरेंगे। सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी पर महंगाई का बोझ बड़ा है और आम आदमी की कमर तोड़ दी है मंहगाई ने हम इनके खिलाफ एकजुट होकर खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और 2022 के विधानसभा चुनाव में उनको हराकर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। लोकेश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर एक सदस्य को साथ लेकर चलेंगे क्योंकि वो कांग्रेस पार्टी के सिपाही है । महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री मनोज कौशिक जी भी उपस्थित रहे जिन्होंने अपना कार्यभार अब लोकेश चौधरी पर दे दिया है विजेंद्र यादव जिलाध्यक्षएआईसीसी सदस्य मोहम्मद जाकिर अली सैफी सतीश शर्मा पूर्व मंत्री नरेंद्र राठी सुनील चौधरी आशुतोष गुप्ता महासचिव महकर सिंह कासिम प्रधान जितेंद्र कुमार गोड़,लालमन,जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव पार्षद जाकिर अली,आसुतोष गुप्ता महासचिव,विजयपाल ओबीसी अध्यक्ष महानगर,प्रेमप्रकाश चीनी,नसीम खान,पार्षद विकास सुल्तान खारी,विजय गोयल पार्षद पति,पूजा मेहता महिला जिला अध्यक्ष पूजा चड्डा ममता त्यागी जय किशन जी सुरेंद्र कुमारशर्मा उज्जवल वर्मा जी पी यादव महेंद्र गौतम बबलू सेन जेके गॉड अजय वर्मा वीके अग्निहोत्री सुनील शर्मा सलीम सैफी दिलशाद मलिक विमलेश कुमार माथुर वीर सिंह तोमर चौधरी शहीद अहमद वीर सिंह प्रदेश सचिव अमर सिंह अवनीश मेहता जावेद खान के एन पांडे ओम दत्त गुप्ता मनोज शर्मा श्रीपाल सिंह वीरेंद्र पाल सिंह अमन त्यागी ओर अन्य सैकड़ो कांग्रेसी मौजूद थे। और आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद महानगर मैं आने वाली तीनों सीट पर महानगर में कांग्रेस का झंडा कराया जाएगा ऐसी ही उम्मीद की है सभी मिलजुल कर कार्य करेंगे और कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करें कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे बीजेपी को करारा जवाब दिया जाएगा झूठ फरेब की राजनीति नहीं चलने दी जाएगी
No comments:
Post a Comment