आज नॉर्थरन रेलवे मेंस यूनियन दिल्ली मण्डल की डी आर एम ऑफिस नई दिल्ली शाखा ने स्टेशन कार्यरत गार्ड कर्मचारियों की सुरक्षा के समर्थन में भोजनावकाश के समय प्लेटफार्म न.1 स्टेशन निदेशक कार्यालय के सामने शाखा सचिव कॉम दिनेश भारद्वाज के नेतृत्व में मण्डल महिला कन्वेनर कॉम नीना यादव C&W के शाखा सचिव कॉम हरि ओम तिवारी व उनकी टीम के साथ प्रदर्शन किया।
09/07/2021 को 22.00 बजे नई दिल्ली के गार्ड अपनी ड्यूटी खत्म करके अमृतसर रनिंग रूम में पहुंचे वहां केअर टेकर लखमित्र सिंह पूरी तरह से शराब के नशे में धुत्त था, अत्यधिक गर्मी से पस्त गार्डों ने केअर टेकर से फ्रेश होने के बाद रजिस्टर में एंट्री करने के लिए विनम्रतापूर्वक निवेदन किया ।परन्तु इसी बात को विवाद का मुद्दा बनाकर केअर टेकर लक्मित्र सिंह गाली गलौज करके जान से मार डालने की धमकी देने लगा व बाहर से कुछ आदमियों को भी बुला लिया, व गार्डों को महिला के साथ छेड़छाड़ के झूठे आरोप में फ़साने की धमकी भी देने लगा। ऐसी प्रतिकूल व विरोधाभास परिस्तिथियों से डरकर गार्डों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
केअर टेकर के ख़िलाफ़ FIR भी कर दी गई है।
नॉर्थरन रेलवे मेंस यूनियन प्रशासन से मांग करती है कि
1) गार्डों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
2)रनिंग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाएं।
3) रात्रि पारी में किसी भी महिला की ड्यूटी न लगे जाए
4) दोषी करार के प्रति उचित कार्यवाही की जाए।
No comments:
Post a Comment